centered image />

राशिफल 10 जनवरी 2021 : इन चार राशियों का बुरा समय ख़त्म – रविवार से होगा भाग्य उदय

0 1,179
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

मेष राशि वाले लोग यदि आज अपनी जिंदगी को बदलना चाहते हैं तो, आपको कुछ ठोस कदम उठाने की जरूरत है। समस्याओं को सिर्फ नजरअंदाज कर देने से उनका हल नहीं निकलेगा, बल्कि कोशिश करने से ही आप उन सभी समस्याओं को सुलझा सकेंगे। आज आपको सही दिशा पहचान कर उसकी और आगे बढ़ना चाहिए।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

वृषभ राशि वाले लोगों के आज का दिन अच्छा रहेगा। क्योंकि आज आप अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिता पाएंगे. शायद आज आप उनके साथ फिल्म देखने या फिर कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आप अपने बच्चों को यह बात जरूर सिखाएं कि, जीवन में पारिवारिक एकता का कितना महत्व होता है।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन राशि वाले आज की शाम किसी सामाजिक समारोह में जा सकते हैं, या फिर अपने दोस्त के घर पर हो रहे समारोह पर भाग लेंगे। जो कुछ भी हो आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आप कहीं बाहर खाना खाने जाएंगे।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क राशि वाले लोग किसी करीबी मित्र से झगड़ने की वजह से तनाव में आ सकते हैं। इस तरह की परिस्थितियों में आपको अपने गुस्से पर काबू रखना सीखना पड़ेगा। इस तनाव से बचने का एक ही रास्ता है, आप बातचीत की दिशा में पहला कदम बढ़ाए और यदि शीत युद्ध की संभावना है तो उनके साथ नरमी से बातचीत करें।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

सिंह राशि वाले लोग आज अपने परिवार एवं दोस्तों द्वारा की गई मदद के लिए आभार प्रकट करेंगे। आप उनको बताएंगे कि आप उनके द्वारा की गई मदद को कितना सराहते हैं तथा इस बात का भी विश्वास दिलाएंगे कि आप भी हमेशा उनकी मदद को तैयार हैं। आपके परिवार के अलावा भी अगर किसी को आपकी मदद की जरूरत हो तो उसकी मदद करने से भी पीछे ना हटें।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या राशि वाले लोग आज अपनी जिंदगी की समस्याओं को सुलझाने के लिए किसी सलाहकार को ढूंढ सकते हैं। ये सलाहकार शायद आपको ज्योतिषी हो जो आपको सही दिशा दिखा सके। ध्यान रहे कि आप सही व्यक्ति से ही सलाह लें ताकि बाद में आपको पछताना ना पड़े।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला राशि वाले लोग फिलहाल किसी सत्ताधारी व्यक्ति से ना उलझे तो अच्छा रहेगा। खास तौर पर ऐसे समय में जब आपको हमसे कोई काम निकलवाना हो। सरकार से संबंधित काम करवाने के लिए आपको थोड़े धैर्य से काम लेना होगा। अगर आपका बहुत जरूरी सरकारी काम अटका पड़ा है तो बिना किसी हिचक के उच्चाधिकारी से बात करें।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वाले लोगों के पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। घर पर आज आप खुशी का अनुभव करेंगे। खुशी के लिए जरूरी नहीं है कि आप कहीं बाहर जाकर पैसा खर्च करके ही आनंद उठा सकते हैं। कभी-कभी जिंदगी की छोटी-छोटी चीजें भी हमें खुशियां देती है। अपनों के साथ समय बिताएं यह पल आपको बहुत खुशी देगी।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु राशि वाले लोगों के लिए आज मजे और आराम करने का दिन है। सामाजिक गतिविधियां आज आपके लिए बहुत सारी खुशियां ले कर आएंगी। आपके जीवन में हाल में जो बदलाव आए हैं उनसे भी आपको बहुत खुशी मिलेगी। अपनी आगे की जीवन यात्रा पर ध्यान केंद्रित करें और सफलता की ओर आगे बढ़ते जाएं।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर राशि वाले लोगों को आज अपने कीमती सामान को लेकर सतर्कता बरतने की आवश्यकता है क्योंकि आज आपका कोई कीमती वस्तु होने की संभावना है। अच्छा होगा कि आप अपना मानसिक संतुलन बनाए रखें और अपने सामान को सुरक्षित रखें।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ राशि वाले लोग आज बहुत अच्छे लगेंगे और दूसरे लोग आज आपकी सराहना भी कर सकते हैं। आप अपने मनपसंद कपड़े पहनेंगे और अच्छी तरह से तैयार होंगे। आपको लगेगा कि सभी की नजरें सिर्फ आप पर ही हैं। अगर दिल सुंदर हो तो वो सुन्दरता चेहरे पर भी झलकती है। अपनी इस सुन्दरता को बनाए रखें।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

मीन राशि वाले लोगों की, आज अपने उम्र के लोगों के बीच छवि में चार चांद लग जाएंगे। कोरबार से संबंधित कुछ नई जिम्मेदारी आपको मिलेगी, साथ ही साथ आप इनाम के भी हकदार हैं। अपनी इस पहचान और सम्मान का पूरा मजा लें लेकिन ध्यान रहे कि आप किसी भी तरह अपनी छवि धूमिल ना होने दें।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.