तुलसी घर में लगाने से आती है सुख समृद्धि, जानें किस दिशा में लगाना रहेगा बेहद शुभ

तुलसी के पौधे का आयुर्वेदिक और धार्मिक महत्व है। एक तरफ जहां हिन्दू धर्म में इस पौधे को माता का स्थान दिया गया है, वहीँ दूसरी और इस पौधे में असंख्य औषधीय गुण भी पाए जाते हैं | हज़ारों वर्षों से भारत में लोग तुलसी को अपने घर के आँगन में स्थापित करते आए हैं और इसे सौभाग्य का प्रतीक मानते हैं |
तुलसी के पौधे को घर में लगाने की सबसे उत्तम दिशा ईशान को माना गया है | ईशान का मतलब है पूर्व एवं उत्तर का मिलाजुला कोण| वैसे इसको आप केवल पूर्व या उत्तर दिशा में भी स्थापित कर सकते हैं | तुलसी को कभी भी दक्षिण दिशा में न लगाएं, इससे घर में नकारात्मकता आ सकती है | शाम को तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाने से घर में लक्ष्मी का वास होता है |
तुलसी के पत्तों में औषधीय गुण पाए जाते हैं | इसका रोज़ सेवन करने से सर्दी जुकाम जैसी बीमारियाँ ख़त्म हो जाती हैं| इसके सेवन से कैंसर जैसी बीमारियाँ भी व्यक्ति को कभी नहीं होतीं और प्रतिरोधक क्षमता में भी बढ़ोत्तरी होती है| इसके पत्तों को केवल सुबह के समय ही तोडना चाहिए, शाम के समय तुलसी के पत्तों को तोडना अशुभ माना जाता है |
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन 1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करेंअपनी मन पसंद ख़बरे मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now