Guruwar Upay: गुरुवार को किया गया हल्दी का यह टोटका भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा दिलाता

0 6
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Guruwar Upay: शास्त्रों में हल्दी को विशेष महत्व दिया गया है। हिंदू धर्म के लगभग हर शुभ कार्य में हल्दी का प्रयोग किया जाता है। भगवान विष्णु की पूजा करते समय हल्दी को विशेष रूप से पूजन सामग्री में शामिल किया जाता है। भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है और हल्दी भी पीली है। हल्दी पवित्र है इसलिए गुरुवार के दिन विष्णु पूजा में हल्दी का प्रयोग करें।

हिंदू धर्म के अनुसार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति पर भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं तो उस पर मां लक्ष्मी की भी कृपा बनी रहती है। अगर आप गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए हल्दी से कुछ विशेष उपचार करते हैं तो आपको भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलेगा और आपके जीवन में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होगी।

गुरुवार के दिन करें हल्दी के टोटके

 

1. गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए हल्दी गुड़ और चने की दाल का दान करना चाहिए।

2. अगर आपके जीवन में आर्थिक तंगी चल रही है तो गुरुवार के दिन लाल कपड़े में हल्दी की एक गांठ बांधकर तिजोरी में रखें। इस टोटके को करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

3. गुरुवार के शुभ दिन पर्स में हल्दी की गांठ का एक टुकड़ा रखें। इस टुकड़े को हमेशा अपने साथ रखें। इससे भगवान विष्णु का आशीर्वाद भी मिलेगा।

 

4. गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। पूजा करते समय केले के पेड़ में हल्दी चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। यदि आप गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करते हैं और उस पर हल्दी चढ़ाते हैं तो यह पूजा स्वयं विष्णुजी तक पहुंचती है।

5. गुरुवार के दिन हल्दी की गांठों की माला बनाकर भगवान विष्णु के चरणों में अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में आने वाली सभी प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं और मां लक्ष्मी घर में स्थायी रूप से निवास करती हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.