centered image />

Google Doodle: चुनावी खुमार का साया Google पर भी, पहले चरण के मतदान से पहले बदल गया डूडल

0 7
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Google मना रहा है लोकसभा चुनाव 2024: भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। देश में आज 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पहले चरण का मतदान हो रहा है। इस बार देश में 18वीं लोकसभा के लिए चुनाव हो रहा है। गूगल भी इस लोकतांत्रिक उत्सव को मना रहा है. Google ने भारत में मतदान को दर्शाने के लिए वोटिंग आइकन वाले डूडल को संशोधित किया है। यह गूगल डूडल लोगों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

गूगल का नया डूडल

गूगल ने भारत में 2024 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए डूडल में बदलाव किया है। गूगल ने अपने डूडल में वोटिंग के बाद स्याही लगे हाथ दिखाए हैं. गूगल का यह डूडल लोगों को पोलिंग बूथ पर जाकर वोट करने के लिए प्रेरित कर रहा है। गूगल समय-समय पर विश्व की घटनाओं से जुड़ी चीजों पर अपना डूडल बदलता रहता है। अलग-अलग मौकों पर लोग गूगल के इस बदले हुए डूडल को जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। इस संशोधित डूडल को आप गूगल के होम पेज पर देख सकते हैं।

भारत में लोकसभा चुनाव 2024

देश में आज यानी 19 अप्रैल, शुक्रवार से लोकसभा चुनाव शुरू हो गए हैं। देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है. देश में 7 चरणों में वोटिंग होगी. 19 अप्रैल को पहले चरण की वोटिंग के बाद 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा. तीसरे चरण का चुनाव 7 मई, चौथे चरण का 13 मई, पांचवें चरण का 20 मई, छठे चरण का 25 मई और सातवें चरण का चुनाव 1 जून को होगा। 19 अप्रैल से 1 जून तक होने वाले चुनाव में कुल 543 सीटों पर मतदान होगा। चुनाव नतीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.