विदेश घूमने के शौकीन लोगों के लिए अच्छी खबर, थाईलैंड-श्रीलंका के बाद अब इस देश ने भारतीयों के लिए वीजा एंट्री फ्री कर दी है

0 35
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भारत और चीन के नागरिकों को 1 दिसंबर से मलेशिया में वीजा-मुक्त प्रवेश मिलेगा। मलेशिया ने भारतीय नागरिकों को एक महीने के लिए बिना वीजा के देश में प्रवेश की अनुमति दे दी है। इसकी घोषणा रविवार को मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने की. उन्होंने कहा कि भारत और चीन के नागरिकों को एक दिसंबर से मलेशिया में वीजा मुक्त प्रवेश मिलेगा.

प्रधानमंत्री अनवर ने रविवार को पुत्रजया में अपनी पीपुल्स जस्टिस पार्टी के वार्षिक कार्यक्रम में कहा कि चीनी और भारतीय नागरिक बिना वीजा के 30 दिनों तक मलेशिया में रह सकते हैं। मलेशिया अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए ऐसा कर रहा है। दरअसल, मलेशिया सरकार की योजना बड़ी संख्या में पर्यटकों को यहां लाने की है, जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आपको बता दें कि इससे पहले श्रीलंका और थाईलैंड जैसे देश भी भारतीय नागरिकों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश की घोषणा कर चुके हैं।

अनवर ने पिछले महीने भारत और चीन के पर्यटकों और निवेशकों को प्रोत्साहित करने के लिए अगले साल वीजा सुविधाओं में सुधार की योजना की घोषणा की थी। इसके साथ ही चीन ने मलेशिया के नागरिकों को भी रियायतें दी हैं. चीन ने शुक्रवार को कहा कि वह मलेशिया समेत छह देशों के नागरिकों को बिना वीजा के देश में प्रवेश की अनुमति देगा। यह कदम 1 दिसंबर से लागू होगा और अगले साल 30 नवंबर तक चलेगा। पर्यटक चीन में 15 दिनों तक वीजा-मुक्त रह सकेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाल ही में यह खबर आई थी कि वियतनाम भारत से आने वाले यात्रियों के लिए वीजा-मुक्त प्रवेश की सुविधा भी शुरू कर सकता है। वर्तमान में जर्मनी, फ्रांस, इटली, स्पेन, डेनमार्क, स्वीडन और फिनलैंड जैसे देशों के नागरिक बिना वीजा के वियतनाम में प्रवेश कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि हाल ही में थाईलैंड ने भारतीय नागरिकों के लिए वीजा मुक्त प्रवेश की घोषणा की थी

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.