गलवान शहीद की पत्नी लेफ्टिनेंट रेखा सिंह आयुध कोर इकाई में शामिल, लद्दाख में होंगी तैनात

0 148
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

हिंसक गलवान घाटी मुठभेड़ में शहीद हुए वीर चक्र नायक दीपक सिंह की पत्नी लेफ्टिनेंट रेखा सिंह भारतीय सेना की आयुध कोर इकाई में शामिल हो गई हैं।गलवान घाट हिंसक मुठभेड़ में शहीद वीर चक्र नाइक दीपक सिंह की पत्नी लेफ्टिनेंट रेखा सिंह सेना के त्रिशूल डिवीजन के तहत आयुध कोर इकाई में शामिल हो गई हैं। त्रिशूल डिवीजन पूर्वी लद्दाख क्षेत्र के लिए जिम्मेदार है। इंडियन आर्मी फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने शनिवार (27 मई) को यह जानकारी दी।

रेखा सिंह चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में अपना प्रशिक्षण पूरा करने के बाद पिछले अप्रैल में एक अधिकारी के रूप में भारतीय सेना में शामिल हुईं। रेखा सिंह पहले प्रयास में प्रवेश परीक्षा पास करने में असफल रहीं, लेकिन दूसरे प्रयास में सफल रहीं। भारतीय सेना ने रेखा सिंह के अलावा पांच महिला अधिकारियों को भी आर्टिलरी रेजीमेंट में शामिल किया है।

लेफ्टिनेंट रेखा सिंह को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर फ्रंटलाइन बेस पर तैनात किया गया है। यह वही इलाका है जहां उनके पति ने गलवान संघर्ष के दौरान सर्वोच्च बलिदान दिया था। मध्य प्रदेश के रीवा जिले की रहने वाली 24 वर्षीय लेफ्टिनेंट रेखा सिंह ने शादी के एक साल के भीतर ही अपने पति को खो दिया।

2020 में लद्दाख की गलवान घाटी में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के साथ झड़प के बाद गलवान संघर्ष के नायक शहीद नायक दीपक सिंह को मरणोपरांत देश के तीसरे सर्वोच्च युद्ध पुरस्कार वीर चक्र से सम्मानित किया गया। इस मुठभेड़ में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे. नायक दीपक सिंह ने 30 जवानों की जान बचाई।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.