रूस के पूर्व राष्ट्रपति ने क्रेमलिन पर हमले के बाद यूक्रेनी राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को जान से मारने की दी धमकी

0 84
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

रूसी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमले के बाद से रूस बौखलाया हुआ है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव यूक्रेन से इतने नाराज हैं कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को जान से मारने की धमकी दे दी है। रूस के पूर्व राष्ट्रपति और व्लादिमीर पुतिन के मित्र दमित्री मेदवेदेव ने कहा कि आतंकी हमले के बाद हमारे पास कोई और इच्छाशक्ति नहीं बची है. अब यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की को मार देना चाहिए। गौरतलब है कि यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से मेदवेदेव यूक्रेनी नेतृत्व के खिलाफ बहुत कड़े बयान दे रहे हैं।

रूस ने कीव को दोषी ठहराया

रूस ने बुधवार को यूक्रेन पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमला करने का आरोप लगाया। हालांकि इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, यूक्रेन ने रूस के आरोपों का खंडन किया है और कहा है कि मास्को ने हमले की योजना बनाई थी।

क्रेमलिन पर हमले के बाद, रूस ने एक बयान जारी कर कहा कि कीव की सरकार ने रातोंरात रूसी संघ के राष्ट्रपति के आवास क्रेमलिन पर ड्रोन हमला किया। दो ड्रोन ने क्रेमलिन को निशाना बनाया। रूस ने आरोप लगाया कि हमले का लक्ष्य रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन थे।

रूस कर सकता है बड़ा हमला

नाटो ने कहा है कि रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में समुद्र के नीचे के तारों को नष्ट कर सकता है। नाटो ने हमले की आशंका को देखते हुए अंडरसी केबल की सुरक्षा बढ़ा दी है। इस केबल के माध्यम से पश्चिमी देशों को तेल और गैस की आवश्यक आपूर्ति भेजी जाती है। ऐसे में अगर रूस समुद्र के नीचे स्थित इन केबलों को निशाना बनाता है तो इससे पश्चिमी देशों में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो सकता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.