centered image />

दिल्ली में आग ने मचाई तबाही, अब तक 17 लोग हुए शिकार

0 527
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

देश विदेश। दिल्ली के इंडस्ट्रियल क्षेत्र में कल शाम भयंकर आग लग गयी। यह आग पटाखे की फैक्ट्री में हुयी और हैरानी भरी बात यह है कि वह फेक्टरी अवैध रूप से वहां चल रही है।

आगजनी के कारणों का अभी खुलासा नही हो सका है। शाहबाद डेरी थाना पुलिस मामले की जाँच करेगी। पुलिस ने बताया कि अग्नि के सम्भावित कारणों में शार्ट सर्कट या फिर फैक्ट्री के अंदर सिगरेट या बीड़ी के कारण हो सकती है। कारण चाहे कोई भी रहा हो पुलिस इस लापरवाही की जाँच में जुट गयी है।

आग लगने के कारण जान माल को काफी नुकसान पहुंचा है और इसके और ज्यादा होने की आशंका है। अब तक मिली खबरों के अनुसार मृतकों की संख्या 17 तक हो गयी है।

फैक्ट्री 2 मंजिला है और आग इतनी भयंकर थी कि दमकल विभाग को उस पर नियंत्रण करने के लिए कड़ी मशक्त करनी पड़ी। दमकल विभाग की ओर से 10 गाड़ियों को इस्तेमाल में लाया गया और लगभग अढ़ाई घण्टों में आग पर काबू पाया जा सका।

delhi-Bawana-Fire

इस आगजनी पर प्रधानमंत्री मोदी, दिल्ली के एलजी अनिल बेजल और दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने गहरा शोक जताया। मोदी जी ने अपने ट्वीट में मृतकों के परिवार के प्रति गहरी सवेंदना प्रकट की।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.