centered image />

इस दिवाली पर 5 दिनों में ये 5 चीजें जरूर खाएं, जानने के लिए क्लिक करें

0 663
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दिवाली का त्यौहार खुशियों का ही नहीं बल्कि खुशबू का भी त्यौहार है। खुशबू लजीज चटपटे खाने की। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 5 दिनों तक चलने वाले इस त्यौहार पर हर दिन खास खाने की परंपरा है या यूं कहें कि महत्व है। तो आपको इस साल धनतेरस छोटी दिवाली दीपावली भाई दूज और गोवर्धन पूजा के दिन क्या खाना चाहिए आइए जानते हैं। क्योंकि इस साल यह पकवान आप के जायके और खुशबू का स्वाद बढ़ा सकते हैं।

धनतेरस के दिन कहते हैं कि छोटी कन्याओं को दही बताशे खिलाने चाहिए। उत्तर भारत में भी इसकी खास परंपरा है। दही बताशे अपने परिवार और मेहमानों को भी बनाकर खिलाएं।

धनतेरस के दिन से त्यौहार शुरू होते हैं इसलिए चटपटे दही बताशे तो आप स्वाद के लिए भी खा सकते हैं। कहते हैं कि कार्तिकेय कृष्ण चतुर्दशी को पवन पुत्र हनुमान का जन्म हुआ था। इस दिन हनुमान मंदिर में बूंदी के लड्डू का भोग लगाया जाता है। इसलिए इसे प्रसाद की तरह ही खाने की परंपरा है।

दीपावली के दिन मां लक्ष्मी को मखाने की खीर का भोग लगाया जाता है। इसे आप घर पर बना सकते हैं। मखाना मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है इसलिए इस दिन इसे खाने का भी विशेष महत्व है।

गोवर्धन के दिन मालपुआ खाने की परंपरा है। इस दिन खाने के कई तरह के अलग-अलग पकवान बनाए जाते हैं लेकिन मालपुआ इस दिन खास बनाया जाता है।

भाई दूज के दिन सभी बहनों को अपने भाई को खाना जरूर खिलाना चाहिए और खाने में चावल जरूर बनाएं। चावल खिलाने के पीछे यमराज और यमुना की कहानी है। इस तरह इन त्योहार के दिनों में हर रोज ही एक खास पकवान जरूर बनाएं।

सच्चे दिल से कमेंट बॉक्स में जय माँ लक्ष्मी लिखें। माँ लक्ष्मी आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.