इंडोनेशिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 268 के पार, 13 हजार लोग बेघर, तस्वीरों में तबाही का मंजर
इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को आए भूकंप के बाद मरने वालों की संख्या 268 से अधिक हो गई है। 700 से ज्यादा लोग घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मरने वालों में कई स्कूली बच्चे भी शामिल हैं. भूकंप में 2 हजार से ज्यादा घर तबाह हो गए। 13 हजार लोग बेघर हो गए हैं। घायलों का अस्थायी शिविरों, पार्किंग स्थल और सड़कों पर इलाज किया जा रहा है।सबसे ज्यादा नुकसान सियांजुर शहर में हुआ, जहां भूकंप के दौरान 3 मिनट तक इमारतें हिलती रहीं। सबसे ज्यादा मौतें भी यहीं हुई हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर मरने वालों की संख्या जारी नहीं की गई है।
पश्चिमी जावा द्वीप में सोमवार दोपहर 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र जमीन में बहुत नीचे नहीं था। केंद्र 10 किमी. नीचे थाअधिकारियों के मुताबिक, अगर भूकंप का केंद्र ज्यादा गहराई पर होता तो इतनी तबाही नहीं होती। फिर भूकंप सतह पर और फैलेगा और उसकी ताकत कम हो जाएगी। इंडोनेशिया की जियोफिजिकल एजेंसी के मुताबिक, भूकंप के बाद 25 आफ्टरशॉक्स आए। इस कारण संभलने का मौका ही नहीं मिला।सियानजुर सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ क्योंकि वहां आबादी बहुत घनी है। यहां भूस्खलन आम बात है। मकान ज्यादा मजबूत नहीं हैं।