centered image />

घना कोहरा, ठंडी हवाएं और बादल… जान लीजिए दिल्‍ली-एनसीआर और आसपास में कैसा रहेगा मौसम

0 4,942
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Delhi NCR IMD Weather And Rain Forecast : मौसम विभाग ने दिल्‍ली और आसपास के इलाकों में हल्‍का कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। शीतलहर जारी रहेगी, मगर बारिश के आसार नहीं हैं।

पहाड़ी राज्‍यों में रेकॉर्ड बर्फबारी से दिल्‍ली-एनसीआर समेत उत्‍तर भारत में ठंड (Cold Weather in Delhi NCR) और बढ़ गई है। ऊपर से पिछले तीन दिन हुई बारिश ने तापमान और गिरा दिया। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहेगा। IMD का अनुमान है कि सोमवार को दिल्‍ली में हल्का कोहरा (Fog In Delhi) और आंशिक बादल छाए रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा यानी बारिश की संभावना नहीं हैं। नोएडा, गाजियाबाद समेत उत्‍तर प्रदेश के कई शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। रविवार को हिमाचल के शिमला और आसपास के इलाकों में इस सीजन की सबसे ज्‍यादा बर्फबारी हुई। उत्‍तराखंड और जम्‍मू कश्‍मीर में भी हिमपात देखने को मिला। नतीजा मैदानी इलाकों में शीतलहर का दौर (Cold Wave In North India) जारी रहेगा।

आज दिल्‍ली में छाया है घना कोहरा

राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम हुई।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.