centered image />

मुंबई के रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर बेहद हटके अंदाज में दिखाई दिए

0 567
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की शादी का खुमार अभी तक किसी के सिर से नहीं उतरा है। इस खूबसूरत जोड़े ने 14 नवंबर और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में अपने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक दूसरे से शादी की थी। दोनों ने पहले कोंकणी रीति रिवाज से उसके बाद सिंधी रीति रिवाज से एक दूसरे से शादी की है। वहीं दोनों शादी के बाद तीन रिसेप्शन देने वाले हैं। पहला रिसेप्शन 21 नवंबर को बैंगलोर में आयोजित किया गया था। इस रिसेप्शन का आयोजन दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण ने किया था। वहीं अब रणवीर की बहन रितिका ने अपने भाई और भाभी की शादी की खुशी में रिसेप्शन का आयोजन किया है।

मुंबई में आयोजित किए गए इस रिसेप्शन में दीपिका और रणवीर बेहद हटके अंदाज में दिखाई दिए हैं। रणवीर और दीपिका के पोस्ट वेडिंग सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ जम थिरकते दिख रहे हैं।

Deepika and Ranveer appear in a very different manner in Mumbai's reception

पार्टी में दीपिका बेहद खूबसूरत लहंगे को पहने पहुंचीं। उन्होंने फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी द्वारा डिजाइन किए लहंगे को पहना था, जिसमें वह किसी प्रिंसेस की तरह नजर आ रही थीं। पार्टी में उन्होंने शनील फ्लोरल डिजाइनर लहंगे को पहना। इस शाइनिंग हैवी लहंगे को पहन दीपिका रणवीर का हाथ थाम डांस करती नजर आई हैं।

Deepika and Ranveer appear in a very different manner in Mumbai's reception

दीपिका ने चुन्नी के साथ रेड रोज हेयर बैंड पहना था। एक हाथ में चूड़ा और एक हाथ में हैवी मैचिंग ज्वैलेरी पहने दीपिका बेहद स्टनिंग लगीं। हैवी आई मेकअप और गले में चोकर नेक पीस पहने दीपिका गॉर्जियस दिखीं। सब्यसाची मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया की दीपिका सिर से लेकर पैर तक उनके डिजाइन किए लुक में हैं।

Deepika and Ranveer appear in a very different manner in Mumbai's reception

इस पार्टी में रणवीर बेहद कलरफुल अंदाज में दिखाई दिए। वह यहां हमेशा की तरह अपने चटक मटक रंग में दिखाई दिए। वह आंखों में सूरमा लगाए पार्टी में पहुंचे। रणवीर का अंदाज उनके फैन्स को काफी पसंद आ रहा है। रणवीर ने अपनी वेडिंग पार्टी में अपने हिट गानों पर दीपिका के साथ डांस करते नजर आए हैं।

बता दें दीपिका और रणवीर की शादी का दूसरा रिसेप्शन 28 नवंबर को मुंबई में होगा। इस पार्टी का आयोजन रणवीर के पिता देंगे। पार्टी में रणवीर की फैमिली के क्लोज फ्रेंड और रिश्तेदार मौजूद रहेंगे। इसके बाद 1 दिसंबर को रणवीर और दीपिका अपने दोस्तों और बॉलीवुड सेलेब्स को रिसेप्शन की पार्टी देंगे।

4 आसान से सवालों के जवाब देकर जीतें 400 रु– यहां क्लिक करें

जिओ Sale :- 

Jio 2 Smartphone  मोबाइल को 499 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JIO Mini SmartWatch को 199 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JioFi M2 को 349 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

Jio Fitness Tracker को 99 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

चाणक्य निति द्वारा चाणक्य ने बताई है चरित्रहीन औरत की यह पहचान

सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.