न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल ने बरपाया कहर, 46,000 घरों की रोशनी गुल, राष्ट्रीय आपातकाल घोषित

0 96
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

न्यूजीलैंड में चक्रवात गेब्रियल के बाद मंगलवार को राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है। न्यूजीलैंड के इतिहास में यह तीसरी बार है जब चक्रवात के कारण आपात स्थिति लागू की गई है। इससे पहले सोमवार को करीब 509 उड़ानें रद्द की गई थीं। उत्तरी क्षेत्र के करीब 46 हजार घरों में बिजली आपूर्ति ठप रही।

देश के उत्तरी इलाकों में 250 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। ऑकलैंड शहर में इस समय हवा की गति 110 किमी प्रति घंटा थी। तूफान की वजह से भारी बारिश हो रही है. ऑकलैंड में पिछले 24 घंटों में 4 इंच बारिश हुई है। यहां समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। न्यूजीलैंड के मौसम विभाग के मुताबिक तूफान गेब्रियल अभी-अभी लैंडफॉल कर चुका है। इस बीच, बिजली की लाइनें, सड़कें और पेड़ टूट गए हैं। कहा जा रहा है कि इस तूफान से काफी तबाही होने की संभावना है।
बता दें कि न्यूजीलैंड में 15 दिन पहले यानी 30 जनवरी 2023 को भारी बारिश हुई थी. इसके बाद बाढ़ आई. ऑकलैंड में चार लोगों की मौत हो गई. न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने तूफान को खतरनाक बताया है। उन्होंने मदद के लिए 60 करोड़ 37 लाख 83 हजार रुपए के राहत पैकेज की घोषणा की है। साथ ही तट रेखा के पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया है.
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.