centered image />

निकले गजब के चोर, घर सैनिटाइज कर की चोरी, सैनिटाइजर भी साथ ले गए

0 483
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Crime : कोरोनो का खौफ इस कदर हो गया है कि अब चोर भी चोरी करने से पहले सैनिटाइजर का यूज कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला झारखंड के जमशेदपुर से सामने आया है। यहां चोरी करने से पहले चोर ने कई चीजों को सैनिटाइज किया फिर सामान को हाथ लगाया। लोगों ने बताया कि चोर ने बेड पर रखे पर्स को सैनिटाइज करने के बाद रुपये निकाल लिए। इसके अलावा जहां से मोबाइल फोन की चोरी हुई, उसके आसपास भी सैनिटाइजर का छिड़काव था।

यह घटना हुई है जमशेदपुर के सीतारामडेरा स्थित मकान नंबर 450 में। यहां छात्र नेता खुशबू लामा रहती हैं। खुशबू लामा ने बताया कि चोर ने सेनिटाइजर से बेड पर रखे पर्स को सेनिटाइज किया।

इसके बाद पर्स से रुपये निकाल लिए। घर में ही टेबल पर मोबाइल फोन था। उसे भी चोर ने सेनिटाइज किया और लेकर चंपत हो गए।  चोर ने खुशबू लामा की पड़ोसी महिला पुलिस कुसुम के घर में भी इसी तरह की चोरी की और उनके पर्स से दो हजार रुपये चुरा लिए।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.