centered image />

commonwealth medalist harjinder kaur: कांस्य पदक विजेता हरजिंदर कौर का अगला लक्ष्य एशियाई खेल, कहा- नशे को खत्म करने के लिए खेल जरूरी

0 89
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

commonwealth medalist harjinder kaur: इंग्लैंड में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों की स्वदेश वापसी शुरू हो गई है। भारोत्तोलन में पदक जीतने वाली सूरमा शनिवार को पंजाब के अमृतसर हवाईअड्डे पर उतरीं। यहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

commonwealth medalist harjinder kaur

स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू के साथ भारोत्तोलन कांस्य पदक विजेता हरजिंदर कौर भी पहुंचीं। हरजिंदर कौर पंजाब के पटियाला की रहने वाली हैं। एयरपोर्ट से निकलने के बाद हरजिंदर कौर ने कहा कि उनका अगला टारगेट एशियन गेम्स है।

हरजिंदर ने कहा कि वह अपने वतन लौटकर खुश हैं। उन्होंने लड़कियों को खेलों में और ऊपर आने के लिए कहा। हरजिंदर ने कहा कि लड़कियां किसी से कम नहीं होती हैं। उनकी जो भी पसंद हो, उन्हें आगे बढ़ने से नहीं रोका जाना चाहिए। खेल हो या पढ़ाई, हमेशा उनका साथ दें।

महिला भारोत्तोलक भी पंजाब में ड्रग्स को लेकर चिंतित दिखाई दीं। उन्होंने कहा कि अगर पंजाब से नशा खत्म करना है तो राज्य के हर गांव और शहर में खेलों को बढ़ावा देना होगा। सरकार को हर महीने कोई न कोई खेल टूर्नामेंट कराना चाहिए। खेलों में आगे बढ़ने के लिए युवाओं का नशे से दूर रहना जरूरी है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.