China in Russia-Ukraine: चीन ने किया बड़ा ऐलान, रूस-यूक्रेन युद्ध में किसी भी पक्ष को नहीं देगा हथियार

0 66
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

China in Russia-Ukraine: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच चीन ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया। चीन ने कहा कि वह युद्ध में किसी पक्ष को हथियार नहीं देगा। चीनी विदेश मंत्री किन गैंग ने कहा कि चीन युद्ध को लेकर तटस्थ रहेगा। हालांकि इस दौरान वह रूस के साथ अपने मैत्रीपूर्ण संबंध बनाए रखेंगे। दरअसल, अमेरिका लगातार यह आशंका जताता रहा है कि चीन रूस को हथियारों की आपूर्ति कर सकता है।

चीनी विदेश मंत्री ने अपने बयान में कहा कि रूस भेजे जाने वाले सामान पर भी प्रतिबंध लगाया जाएगा, जिसका इस्तेमाल नागरिक और सैन्य दोनों उद्देश्यों के लिए किया जा सकता है. जर्मनी के विदेश मंत्री की यात्रा के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए किन गैंग ने कहा- चीन सैन्य उपकरणों और हथियारों के निर्यात को लेकर जिम्मेदार रवैया अपना रहा है।

China in Russia-Ukraine:

चीन के विदेश मंत्री ने कहा- चीन चाहता है कि युद्ध जल्द से जल्द खत्म हो। हम इसका शांतिपूर्ण समाधान निकालने में मदद के लिए तैयार हैं। इसलिए चीन युद्ध में किसी भी पक्ष को हथियार नहीं देगा और दोहरे इस्तेमाल वाली वस्तुओं के निर्यात पर भी रोक लगा दी गई है. इस दौरान उन्होंने ताइवान पर क्षेत्र में तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया।

ताइवान के राष्ट्रपति की अमेरिका यात्रा के बाद चीन ने उत्तरी ताइवान में 172 युद्धक विमानों के साथ सैन्य अभ्यास किया। चीन के बयान पर अमेरिका की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। शुक्रवार को व्हाइट हाउस ने बयान जारी कर कहा कि हम चीन के फैसले का स्वागत करते हैं। अमेरिका पहले से ही कहता रहा है कि रूस की मदद करना चीन के हित में नहीं है। हम पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.