centered image />

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न के एक मामले में मिली जमानत

0 548
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को यौन उत्पीड़न के एक मामले में जमानत मिल गई है। मुंबई के एक मजिस्ट्रेट की अदालत ने गणेश आचार्य को जमानत दे दी है।कोरियोग्राफर पर एक महिला डांसर का यौन शोषण करने का आरोप लगा था, जिसके बाद पुलिस ने गणेश आचार्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी. कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान उन्हें जमानत दे दी। यह मामला दो साल पुराना है। कोरियोग्राफर गणेश आचार्य गुरुवार को कोर्ट में पेश हुए, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें मामले में जमानत दे दी। फरवरी 2020 में एक महिला ने गणेश आचार्य के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। महिला ने कोरियोग्राफर पर आरोप लगाया था कि जब वह गणेश आचार्य के कार्यालय में काम करने गई तो उसे अश्लील टिप्पणी करने के साथ-साथ अश्लील वीडियो देखने के लिए मजबूर किया गया।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.