भारतीय लड़कियों को प्रभावित करने के टिप्स
जब भारतीय लड़कियों को प्रभावित करने की बात आती है, तो यह थोड़ा मुश्किल हो जाता है क्यूंकि इनको प्रभावित करने के लिए आपको अपनी सोच थोड़ी बदलनी पड़ेगी। उन्हें बिना बताये उनकी आँखों का तारा बन जाओ। भारतीय लड़की को प्रभावित करने में थोड़ा समय लग सकता है लेकिन धीरज के साथ आप अपनी मंज़िल हासिल कर सकते है। हम आपको लड़कियों को प्रभावित करने के कुछ नुस्खे बताते है:
1. आत्मविश्वासी रहे
![How to impress the indian girl, how to attract girl, girl and boyfriend,](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/10/Entertales.jpg)
आप यह नुस्खा किसी भी प्रकार की लड़की पर अपना सकते है। लड़कियां उन लड़कों की तरफ आकर्षित होती है जो आत्मविश्वासी होते है। इसका मतलब सिर्फ यह है कि आप खुद पर और अपनी काबिलियत पर भरोसा रखे। आपका आत्मविश्वास लड़की को बताता है कि वह आप पर निर्भर हो सकती है। आप माने या न माने लेकिन लड़कियां लड़कों में ऐसे गुण ढूंढ़ती है।
2. उसके दोस्तों को प्रभावित करें
![How to impress the indian girl, how to attract girl, girl and boyfriend,](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/10/02-gurl.jpg)
इसका सीधा नहीं बल्कि उल्टा असर लड़की पर ही पड़ेगा। जब आप लड़की की मित्र को प्रभावित करते है तो उससे लड़की आपसे प्रभावित होती है। आप सिर्फ अपनी सपनो की रानी की करीबी सहेली को प्रभावित करें। लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड या पति के बारे में अपनी राय अपनी सहेलियों से बात करके बनाती है। अगर आप लड़की की सहेली को प्रभावित कर लेते है तो लड़की आपसे आधी पट जाती है।
3. खुद को बाकी से अलग रखे
![How to impress the indian girl, how to attract girl, girl and boyfriend,](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/10/03-PopSugar.jpg)
आप जब तक बाकि लड़को से अलग नहीं रखेंगे, तब तक आप लड़की को प्रभावित नहीं कर सकते। आपको लड़की की परवाह करनी होगी। उसके दुखों को बांटे और उसे एहसास दिलाये कि आप दिल से उसके सरे दुखों को दूर करना चाहते है, इससे लड़की आप से प्रभावित हो सकती है।
4. उदार बने
![How to impress the indian girl, how to attract girl, girl and boyfriend,](http://www.sabkuchgyan.com/wp-content/uploads/2017/10/04-Shutterstock.jpg)
आप उदार बनकर लड़की पर अच्छा असर डाल सकते है। लड़कियों से बात करते हुए यह आम लेकिन बहुत महत्वपूर्ण चीज़ है। जो लड़के लड़कियों की इज़्ज़त करते है, लड़कियां उन्हें बहुत पसंद करती है। साधारण बातें जैसे गाडी का दरवाज़ा खोलना, खाना कहते वक़्त उसके लिए कुर्सी खींचकर उसे बिठाना, बिल चुकाना जैसी बातें लड़की के दिल में आपके लिए जगह बना सकती है।