centered image />

इस झील के पानी को जो कोई भी छूता है वो पत्थर बन जाता है देखिये इस अजीबोगरीब झील को

0 939
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

दुनिया में कई सारी ऐसी जगह है जहां इन्सान भी नहीं जा सकतें, आज भी कई ऐसी जगहें हैं जिसका रहस्य वैज्ञानिकों के पास भी नहीं है।

आपने बचपन में एक राजा की कहानी सुनी होगी, जो किसी भी चीज को छूता है वो सोने की बन जाती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक झील ऐसी भी हैं जिसके पानी को छूते ही कोई भी चीज पत्थर बन जातीं हैं। तो आइये जानते हैं इस झील के बारे में…

उत्तरी तंजानिया का नेट्रान लेक पत्थर झील नाम से मशहूर है। असल में हुआ यूं कि एक फोटोग्राफर निक ब्रांडट जब उत्तरी तंजानिया की ये अजीबोगरीब झील के पास पहुंचे तो वहां के दृश्य ने उनको चौंका दिया।

झील के किनारे जगह जगह पशु पक्षियों के स्टैच्यू नजर आये। झील के पानी में जाने वाले पशु और पक्षी कुछ ही देर में कैल्सिफाईड होकर पत्थर बन गये थे।

निक ब्रांडट अपनी फोटो बुक अक्रोस द रेवेग्ड लैंड में लिखते हैं कि कोई भी नहीं जानता कि ये जानवर कैसे मरे लेकिन इस दृश्य ने निक को अचंभे में डाल दिया।

उस झील के पानी में नमक और सोडा की मात्रा इतनी ज्यादा है कि वहाँ गिरने वाली हर चीज मिनटों में पत्थर बन जाती है। और अगर कोई जीव या इन्सान गिरता है और पत्थर जैसे आकार में जम जाता है तो लंबे समय तक सोडा और नमक की वजह से उसका शरीर सुरक्षित रहता है।

पानी में वह तत्व पाया जाता है जो ज्वालामुखी की राख में होता है जिस तत्व का उपयोग मिस्त्रवासी ममीज को सुरक्षित रखने के लिए रखते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.