centered image />

अजब : यहाँ शादी से पहले दुल्हन को एक रात के लिये जाना होता है ससुराल, वजह जानकर रह जायेंगे हैरान

0 684
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अजब : शादी से जुड़ी यह अजीबोगरीब परंपरा है झारखंड के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में। यहां शादी की रस्म से जुड़ी यह अनोखी परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस परंपरा के अन्तर्गत दूल्हे के परिजन एक विशेष परंपरा जिसे स्थानीय लोग लग्नबंधी कहते हैं, करने दुल्हन के घर जाते हैं। इसके आद बिना शादी के ही कन्या को अपने घर लेकर आ जाते हैं।

इस तरह शादी से एक दो दिन पहले ही कन्या अपनी ससुराल आ जाती है, और इन एक या दो दिन वह घर की बुजुर्ग महिलाओं के साथ रहती है। फिर दुल्हन के पिता और परिजन बारात लेकर पहुंचते हैं। अपने ही घर पहंुची इस अद्भुत बारात में दूल्हा भी शामिल होता है। यहीं पर कन्या के पिता कन्यादान करते हैं, और विवाह से जुड़ी बाकी की रस्में पूरी की जातीं हैं।

इस प्रकार लड़के घर पर ही शादी की रस्में पूरी करने के बाद दुल्हन जो कि एक दो दिन पहले से ही वहीं होती है को छोड़कर बारात विदा हो जाती है। प्रमंडल में यह रिवाज दोला के नाम से जाना जाता है। जो कि यहां पर काफी लोकप्रिय है।
ऐसा करने की पीछे के वजह के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे नयी नवेली दुल्हन को घर की महिलाओं को बेहतर तरीके से समझने का मौका मिलता है, साथ ही दुल्हन को शादी के दौरान होने वाले तनाव का सामना भी नहीं करना पड़ता।
इस परंपरा में सबसे खास बात यह है कि यहां शादियां बिना दान दहेज के होती हैं, और शादी से जुड़े सभी खर्चे दोनों पक्ष मिलकर अथवा वर पक्ष वालों को ही उठाना होता है। बारातियों के स्वागत सत्कार में भी यह लोग सीमित व्यय ही करते हैं। इस प्रकार इनका यह रिवाज समाज को दहेज प्रथा और शादियों में बढ़ती फिजूलखर्ची रोकने का संदेश भी देता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.