centered image />

भारत-आर्मेनिया हथियार सौदे के बाद अजरबैजान पाकिस्तान से हथियार खरीदेगा,1.6 बिलियन डॉलर का सौदा

0 7
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

भारत-आर्मेनिया हथियार सौदे को लेकर अजरबैजान के साथ चल रहे तनाव के बीच, यूरेशियाई देश ने पाकिस्तान के साथ एक बड़े हथियार समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। अजरबैजान ने पाकिस्तान से 1.6 अरब डॉलर के जेएफ-17 ब्लॉक-III फाइटर जेट खरीदने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। पाकिस्तान के प्रमुख रक्षा ठेकेदार पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स और अजरबैजान की वायु सेना के बीच हस्ताक्षरित समझौता पाकिस्तान के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा निर्यात अनुबंध है। इस समझौते में जेएफ-17 लड़ाकू विमानों के साथ प्रशिक्षण भी शामिल है।

पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स एक बड़ी कंपनी है जो पाकिस्तानी सेना के लिए विमान और अन्य उपकरण बनाती है। इसकी शुरुआत साल 1971 में पाकिस्तान वायुसेना ने की थी. कंपनी अपने कुछ उत्पादों के लिए तुर्की और चीनी कंपनियों के साथ काम करती है।

भारत-आर्मेनिया रक्षा सौदे से अजरबैजान नाराज था

यूरोप और एशिया के बीच अजरबैजान और उसके पड़ोसी देश आर्मेनिया के बीच तीखी दुश्मनी चल रही है. दोनों देश नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र पर अपने अधिकार के लिए लड़ते रहे हैं। 2023 में अजरबैजान ने युद्ध जीता और नागोर्नो-काराबाख क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।

2023 में कराबाख की हार के बाद, आर्मेनिया ने भारत और फ्रांस के साथ एक बड़े हथियार समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसमें वायु रक्षा प्रणालियों और बख्तरबंद वाहनों की खरीद सहित अन्य हथियार शामिल थे। भारत-फ्रांस के बीच आर्मेनिया के साथ हुई हथियार डील पर अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव नाराज हैं।

अलीयेव ने दिसंबर 2023 में कहा, फ्रांस और भारत जैसे देश आर्मेनिया को हथियारों की आपूर्ति करके आग में घी डाल रहे हैं। ये देश आर्मेनिया में भ्रम पैदा कर रहा है कि वो इन हथियारों की बदौलत काराबाख को वापस ले सकता है.

अजरबैजान भी कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन करता रहा है

कश्मीर के मुद्दे पर अजरबैजान अक्सर पाकिस्तान के साथ खड़ा रहा है. भारत में अजरबैजान के पूर्व राजदूत अशरफ शिकालिव ने कुछ समय पहले कहा था कि उनका देश कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान के साथ सहयोगात्मक रवैया रखता है.

पाकिस्तान-अज़रबैजान रक्षा सौदे पर पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक की प्रतिक्रिया

भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रह चुके पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक अब्दुल बासित ने अजरबैजान के साथ पाकिस्तान के रक्षा सौदे पर टिप्पणी की है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, बड़ी खबर… अजरबैजान पाकिस्तान से 1.6 अरब डॉलर का जेएफ-17 विमान खरीदेगा

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.