आदित्य बिड़ला ग्रुप ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा बंगला, जानिए इस आलीशान प्रॉपर्टी की कीमत

0 132
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आदित्य बिड़ला ग्रुप की कंपनी बीजीएच प्रॉपर्टीज ने मुंबई के एक पॉश इलाके में 220 करोड़ रुपये में एक बंगला खरीदा है। यह जानकारी Zapkey.com के पास उपलब्ध दस्तावेजों से सामने आई है। यह बंगला कारमाइकल रोड, एमएल दहनुकर मार्ग, दक्षिण मुंबई में स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल 18,494.05 वर्ग फुट है। कवर्ड गैराज एरिया 190 sq.ft है। दस्तावेजों से पता चलता है कि संपत्ति 10 अप्रैल 2023 को पंजीकृत की गई थी। जिसकी कीमत 220 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक खरीदार ने 13.20 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी चुकाई है.

इस संपत्ति का लेन-देन डीड ऑफ ट्रांसफर द्वारा किया गया है। हस्तांतरण दस्तावेजों से पता चलता है कि संपत्ति अरनी खरशेदजी दुबाश की है। जिसे उनकी वसीयत में आदि एन पालिया, डेरियस सोराब कंबट्टा, साइरस सोली नलसेठ, आदि हिरजी जहांगीर, चेतन महेंद्र शाह को आवंटित किया गया था।

2015 में 425 करोड़ की संपत्ति खरीदी थी।

गौरतलब हो कि साल 2015 में भी कुमार मंगलम बिड़ला ने मालाबार हिल में लिटिल गिब्स रोड पर एक पॉश प्रॉपर्टी जटिया हाउस खरीदी थी। कुमार मंगलम बिड़ला ने इसके लिए 425 करोड़ रुपए चुकाए। जटिया हाउस एक दो मंजिला बंगला है जिसमें पर्याप्त पार्किंग की जगह है। यह बंगला 25,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।

सबसे महंगी संपत्ति डी-मार्ट के दमानी ने खरीदी।

मुंबई की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी डील दो साल पहले 2021 में हुई थी। तब डी-मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी और उनके भाई गोपीकिशन दमानी ने मुंबई के मालाबार इलाके में एक आलीशान बंगला खरीदा। इस बंगले की कीमत 1,001 करोड़ रुपए है। इस मकान की रजिस्ट्री 31 मार्च 2021 को की गई थी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.