लिव-इन-पार्टनर महिला पर एसिड अटैक, 25 साल से साथ रहती थी, दो दिन पहले हुआ था झगड़ा

0 74
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

मुंबई में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर पर तेजाब फेंक दिया। घटना सुबह उस समय हुई जब महिला पानी की टंकी भरने आई थी। इसी दौरान आरोपी बाहर से आया और साथी पर तेजाब फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान महेश पुजारी के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 62 साल है जबकि उसकी लिव इन पार्टनर की उम्र 54 साल है। दोनों कालबादेवी के पास एक चाल में रहते हैं।

लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस ने कहा कि पुजारी का अपनी साथी से झगड़ा हुआ था जिसके बाद उसने तेजाब लाकर महिला पर डाल दिया। तेजाब से झुलसी महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्योति देसाई ने कहा कि हमारी टीम मौके पर पहुंची और 15 मिनट के अंदर आरोपी को दबोच लिया. अधिकारियों के मुताबिक दोनों 25 साल से साथ थे। पुजारी के नशे की लत के चलते दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.