centered image />

A to Z: नाम के पहले अक्षर से जानिए अपना स्वभाव

0 640
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

A

इनके बारे में कहा जाता हैं कि ये लोग जन्म से ही कई गुणों को लेकर पैदा होते हैं। भविष्य में आगे जाकर ये समाज में एक खास मुकाम हासिल करते हैं। परिवार में ये लोग सबसे बड़े होते हैं, इसलिए इनको पूरा मान-सम्मान भी मिलता हैं। ये लोग थोड़े ज्यादा भावुक होते हैं ओर गुस्सा भी जल्दी ही आता हैं।

B

ये वैचारिक स्तर पर काफी प्रभावशील होते हैं और इनसे बहस में जीत पाना मुश्किल होता हैं। इस अक्षर से नाम वाले लोग अंतमुर्खी स्वभाव के होते हैं औरअपने विचारों के समुन्दर में ही गोता लगते रहते हैं। इन लोगो का भरोसा जीत पाना एक मुश्किल काम हैं। ये लोग अपने आत्मविश्वास के दम पर कई उपलब्धियां हासिल करते हैं।

C

ये लोग बहुत ही अस्थिर विचारों वाले होते हैं और एक ही बात पर टिक पाना थोड़ा मुश्किल होता हैं। ये लोग अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए आखरी सांस तक लगे रहते हैं। वातावरण के अनुसार ये लोग अपने आप को आसानी से बदल नहीं पाते हैं। भले ही इनके दिमाग में विचार बदलते रहते हैं लेकिन भविष्य की योजनाओं को लेकर ये लोग क्लियर होते हैं कि क्या करना हैं और क्या नहीं करना।

D

ये लोग हर काम को पूरे विश्वास ओर लगन के साथ करते हैं और सफलता के लिए लगे रहते हैं। इन लोगो का खुद पर नियंत्रण होता हैं, ये लोग भावनाओं में बहते नहीं हैं। किसी भी परिस्थिति में खुद को ढालने का इनमे एक खास टेलेंट होता हैं। इनके पास योग्यता के साथ-साथ अच्छे आइडिया भी होता हैं जिससे ये जीवन में कई उपलब्धियां हासिल करते हैं।

E

जिन लोगो का नाम E से शुरू होता हैं वे लोग बड़े ही बिंदास तरह के होते हैं। ये लोग सच बोलने में किसी भी बात की परवाह नहीं करते हैं भले उस सच से वे खुद ही क्यों न फॅस जाये। किसी भी काम को करने के लिए ये लोग जी तोड़ मेहनत करते हैं। शारीरिक रूप से ये लोग शक्तिशाली होते हैं और इनकी सहनशीलता गजब की होती हैं।

F

इन लोगो के लिए परिवार ही सब कुछ होता हैं ओर परिवार के लिए सब कुछ करने का जुनून रखते हैं। ये लोग अच्छे कॉमेडियन होते हैं और परिवार के सदस्यों को खूब हँसाते हैं। अपनी सभी जिम्दारियों को बखूबी निभाते हैं। दूसरों की मदद करने के लिए ये लोग हमेशा तैयार रहते हैं।

G

ये लोग काफी ईमानदार होते हैं और इनको इसके लिए सम्मान भी मिलता हैं। ये लोग अपनी बातों को रखने के लिए किसी का सहारा नहीं लेते बस बोल देते हैं। ये लोग बहुत आकर्षक होते हैं, जिस कारण ये लोगो में काफी लोकप्रिय रहते हैं। इन लोगो का बौद्धिक स्तर काफी ऊंचा होता हैं।

H

ये लोग बहुत ही चतुर और चालक होते हैं और इसके बल पर ये लोग स्वार्थ सिद्ध करने में कामयाब रहते हैं। इन लोगो की महत्वाकांक्षा काफी होती हैं और ये लोग ऐशो आराम से जीवन व्यतीत करते हैं। इन लोगो को अगर सफलता न मिले तो ये निराश भी हो जाते हैं और फिर जल्दी नई ऊर्जा के साथ काम शुरू कर देते हैं।

I

ये लोग काफी मेहनती होते हैं और इन लोगो को आलस से नफरत होती हैं। ये लोग हमेशा फिट रहते हैं, घर परिवारों में ये लोग बड़े सलाहकारसाबित होते हैं। ये चाहते हैं कि कभी कोई काम में देरी न हो। वैचारिक रूप से ये काफी प्रभावशाली होते हैं।

J

इन लोगो को स्वतंत्र जीवन जीना पसन्द होता हैं और ये लोग पुरानी परम्पराओं पर यकीन नहीं करते हैं। किसी भी तरह का बंधन इन्हें पसन्द नहीं होता। ये लोग बड़े ही जागरूक होते हैं। ये लोग अपने आसपास की पूरी जानकारी रखते हैं।

K

इन लोगो को अपनी लाइफ में काफी संघर्ष करना पड़ता हैं। कभी कभी इनको अपने भाग्य पर बिल्कुल भी यकीन नहीं होता हैं। इन लोगो का जीवन अनिश्चित तौर पर चलता हैं जिसकी वजह से ये लोग काफी निराश भी हो जाते हैं।

L

ये लोग बहुत सवेंदनशील होते हैं और बहुत जल्दी अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। इन लोगो की सोच बड़ी दार्शनिक होती हैं जिस वजह से इनका सोचने का तरीका सबसे जुदा होता हैं। इनकी बातों में गहराई होती हैं, जिससे सभी लोग इन्हें समझ नहीं पाते हैं। ईश्वर पर इनको अटूट विश्वास होता हैं। इन लोगो को वर्तमान में जीना पसन्द होता हैं।

M

इन लोगो की सोच होती हैं सादा जीवन और उच्च विचार। गलत काम करना इनको पसन्द नहीं होता हैं और ये लोग ऐसे काम को बढ़ावा भी नहीं देते हैं। इनकी सादगी कई बार इनको परेशानी में डाल देती हैं। अपनी बातों को सीधे बोलना इनको पसन्द नहीं होता, इनकी हमेशा से चाह रहती हैं कि समाज में मान सम्मान मिले जो कि बाद में इनको मिलता भी हैं।

N

इन लोगों को सफलता आसानी से नहीं मिलती हैं। इसके लिए इनको काफी मेहनत करनी पड़ती हैं, जीवन में लगातार परेशानी इनको काफी मजबूत बना देती हैं। ये लोग बहुत अच्छे मित्र भी साबित होते हैं। समय के साथ साथ इनकी ख्याति भी बढ़ती जाती हैं।

O

ये लोग बहुत ही बोल्ड अंदाज वाले होते हैं और कभी कभी स्वार्थी भी हो जाते हैं। इन लोगो को आधुनिक लाइफ स्टाइल काफी लुभाता हैं। इन लोगो को अपनी जिंदगी में काफी उत्तर चढाव देखने को मिलते हैं। इन लोगो के मित्रों की संख्या दुसरो की अपेक्षा काफी ज्यादा होती हैं लेकिन इनके शत्रु भी अधिक होते हैं। इन लोगो को लाइफ में चीजे काफी देरी से मिलती हैं।

P

इन लोगो के मन में काफी उथल पुथल चलती रहती हैं, लेकिन बाहर से ये लोग एकदम शांत दिखाई देते हैं। अपनी समस्याओंपर ये सभी लोगों से बात नहीं करते ये लोग कितनी ही समस्याओं से जूझ रहे हो लेकिन ये खुशियां ढूंढ ही लेते हैं। इनके विचारों में पवित्रता होती हैं। इन लोगो को ईश्वर पर बड़ी आस्था होती हैं।

Q

इन लोगो को अपने जीवन को सही ढंग से जीना पसन्द होता हैं। दूसरों की मदद करना इनको अच्छा लगता हैं, इन लोगो को झूठा अहंकार दिखाना बिल्कुल भी पसन्द नहीं होता हैं। इन लोगो को ऐसे ही लोग पसन्द होते हैं जो घमण्ड नहीं दिखते हैं, घर के हर सदस्य का ये लोग काफी ख्याल रखते हैं।

R

ऐसे लोग के विचार काफी अच्छे और सच्चे होते हैं। ये लोग किसी बात का निर्णय लेने के लिए काफी सोचते हैं। ये लोग आसानी से दोस्ती कर लेते हैं, इसलिए इनके मित्रों की संख्या ज्यादा होती हैं। ये लोग समाज और लोगो के बीच काफी सम्मान पाते हैं। ये लोग किसी भी हालत में मेहनत करके सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

S

ये लोग किसी भी काम को अपने अंदाज़ में करना पसंद करते हैं। भीड़ के साथ चलना इनको कभी पसन्द नहीं होता। ये लोग अपने दिमाग के सही इस्तेमाल से समस्याओं को सुलझा सकते हैं। इनको अपने आसपास की अच्छी जानकारी होती हैं। कभी कभी ये लोग कंफ्यूज होते हैं और निर्णय नहीं ले पाते हैं। दोस्तों के प्रति काफी वफादार होते हैं।

T

ये लोग अपने जीवन से काफी सन्तुष्ट होते हैं। ये लोग काफी बुद्धिमान होते हैं और समाज में इनका बड़ा रूतबा होता हैं। इनको अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास होता हैं। ये लोग अपनी बातों पर अड़े रहते हैं जिस वजह से इनको गलत समझा जाता हैं। इन लोगो को अपने जीवन में निर्णय लेने की पूरी आजादी होती हैं।

U

ये लोग नई चीज सीखने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। अपने ग्रुप में ये नए विचारों के लिए जाने जाते हैं। जैसे ही इनको मौका मिलता हैं ये लोग तुरन्त उस पर सोचते हैं और काम शुरू कर देते हैं। ये लोग सच के साथ जीना पसन्द करते हैं और आगे जाकर उज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं।

V

इन लोगो की सोच होती हैं कि किसी को सम्मान देने से इनको भी सम्मान मिले। इस कारण समाज में ये लोग काफी सम्मान पाते हैं। इनकी बुद्धि काफी तेज होती हैं इसलिए ये लोग बातों को कभी नहीं भूलते हैं। ये लोग अपनी बातों से लोगो को अपने में शामिल करना अच्छे से जानते हैं।

W

इन लोगो को हमेशा जोखिम भरे काम करना पसंद हैं। ये लोग कभी मेहनती होते हैं। साहसिक गतिविधियोंमें ये लोग काफी भाग लेते हैं। ये लोग अपने विन्रम स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। लेकिन इनको बुढ़ापे में कई समस्याओं से जूझना पड़ता हैं।

X

ये लोग शांतिप्रिय होते हैं। कला से संबंधित विषयों में इनकी रूचि ज्यादा होती हैं। ये लोग काफी मेहनती होते हैं और सफलता प्राप्त करते हैं। इनको कभी कभी परेशनियों का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन ये लोग आसानी से उससे पार हो जाते हैं।

Y

ये लोग खुद में ही डूबे रहते हैं। ये लोग अपने लक्ष्यों को पाने के लिए काफी विचार करते हैं और नई योजनाओं पर काम करना इन्हें पसन्द होता हैं। ये लोग कार्यों का फीडबैक देने के टेलेंट से भरपूर होते हैं।

Z

ये लोग बड़े ही जिद्दी होते हैं। इनको खतरनाक काम पसन्द आते हैं, जोखिम उठाने में इन लोगो को बिल्कुल भी संकोच नहीं होता, बस कर डालते हैं। ये लोग अपने शत्रुओं के प्रति हिंसक रवैया अपनाते हैं। इस कारण ये लोग अक्सर परेशनियों में फॅस जाते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.