उत्तर प्रदेश की झुग्गी बस्ती में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला आया है सामने

0 133
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कुंदन सिंह मुख्य आरोपी हैं। इसके अलावा गिरफ्तार दो अन्य आरोपी भी भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं।

सोमवार की रात किशोरी से पहले दुष्कर्म किया, फिर हत्या कर दी। आरोपी कुंदन सिंह ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि मृतक पिछले छह-सात महीने से उसके संपर्क में था. दोनों फोन पर बात कर रहे थे। सोमवार शाम को कुंदन ने उसे फोन किया और अपने घर ले गया। वहां उसने अपने साथियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। सगीरा के बेहोश होने के बाद बदमाश उसके साथ छेड़खानी करते रहे।

इस दौरान बच्ची का काफी खून बह चुका था। तीनों आरोपियों ने उसे घसीटते हुए सीढ़ियों से नीचे उतारा और सड़क किनारे फेंक दिया। दूर-दूर तक खून के निशान मिले हैं। रात करीब 10 बजे युवती की लाश मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. तीनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
पोस्टमॉर्टम में रेप की पुष्टि हुई और लड़की की मौत हेमरेज और न्यूरो इंजरी से हुई। पुलिस टीम ने मौके से कुंदन सिंह के घर जाकर छानबीन की। दूसरी मंजिल के एक कमरे में पलंग पर खून से लथपथ गद्दा पड़ा मिला।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का पता लगाने के लिए घटना से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं। कुंदन सिंह के घर पर कपड़ों के ढेर से खून से सनी चादर बरामद हुई है. ग्रामीणों के अनुसार कुंदन सिंह का घर अक्सर सूना रहता है।
लेकिन, यहां कई बार लोग आते रहते हैं। देर रात तक पार्टीबाजी चलती रही। वहीं पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में आगे की जांच जारी है

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.