9 अगस्त 2020, रविवार का दैनिक राशिफल- क्या कहते हैं आपके सितारे

0 593
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

aries-semaiscan

मेष-नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को आज संभवता किसी अच्छी जगह पर कार्य प्राप्त हो जाएगा। ऑफिस से लगे हुए लोगों को आज अपने रूटीन कार्यों को करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज इन लोगों को इनके अधिकारी वर्ग द्वारा कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारी दी जा सकती है। हालांकि इस अतिरिक्त जिम्मेदारी के साथ-साथ इन लोगों को कुछ अतिरिक्त आय प्राप्त करने में भी सफलता प्राप्त होगी। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। इसलिए आज आप लोग अपने कार्यों को करते समय इस बात का ध्यान रखें। ऑफिस वर्क में बिजी रहने के कारण आज आप लोग अपने परिवारवालों को ज्यादा समय देने में असमर्थ रहेंगे।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष-व्यापार से जुड़े हुए लोग आज अपने व्यवसाय के कार्यक्षेत्र को बड़ा करने में सफल रहेंगे। इस कार्य के फलस्वरूप यह लोग आज अपने व्यवसाय में अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। यदि आज यह लोग कोई व्यापारिक यात्रा करते हैं। तो इस यात्रा के फलस्वरुप इन लोगों को कुछ बड़े व लाभकारी सौदे भी प्राप्त हो जाएंगे। नौकरी की तलाश में इधर-उधर घूम रहे बेरोजगार युवकों को आज इनकी मनपसंद जगह पर कार्य प्राप्त हो जाएगा। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। आज यह लोग अपने जीवनसाथी से प्यार व सहयोग प्राप्त करने में सफल रहेंगे।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन-आज आप लोग धन से जुड़े हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की कोशिश करें। क्योंकि आने वाले समय में आप लोगों को कुछ बड़ी आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। काफी दिनों से लटके पड़े कई महत्वपूर्ण कार्य इस दौरान अपने आप पूरे हो जाएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आप लोगों के लिए कुछ खराब रहेगा। आज आप लोगों को कुछ मौसमी बीमारियों के कारण तकलीफों को सहना पड़ सकता है। नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। आज हम आप लोगों को अपने स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देना चाहिए।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क-आज आप लोगों को अपनी संतान की नौकरी या शिक्षा से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। व्यापार से लगे हुए लोग आज अपने व्यवसाय में अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त करेंगे। आज आप लोग भावनाओं में बहकर अपने रिश्तों से संबंधित कोई बड़ा फैसला ना करें। अन्यथा आप लोगों को बाद में पछताना पड़ सकता है। आज आप अपने विरोधियों को कुछ मामलों में बुरी तरह से पराजित करने में सफल रहेंगे। आज आप लोगों के द्वारा कोई बड़ा या छोटा धन निवेश किया जाना शुभ रहेगा। आज किए गए निवेश से आपको भविष्य में एक बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह-व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज किसी अनजान व्यक्ति के द्वारा कोई बड़ा धोखा या आर्थिक नुकसान पहुंचाया जा सकता है। आज यह लोग अपने व्यापार में किसी अन्य व्यक्ति पर भरोसा ना करें। आज आप लोग परिवार के किसी बड़े-बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा दी गई कुछ जिम्मेदारियों को अच्छे ढंग से निर्वहन करने में सफल रहेंगे। इस कार्य से आज आप लोगों को अपने परिवार के लोगों के बीच सम्मान की दृष्टि से देखा जाएगा। ऑफिस से लगे हुए लोगों को। आज अपने कार्यों के कारण अधिकारी वर्ग की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लोगों का दिन अच्छा रहेगा। कानूनी मामलों में फैसले आज आपके विपक्ष में आएंगे।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या-जरूरत के वक्त पर आज आप लोगों को अपने परिवारिकजनों व मित्रों का सहयोग व आर्थिक सहायता प्राप्त हो जाएगी। व्यापार से लगे हुए लोगों को आज कुछ बड़े व लाभकारी सौदे अचानक प्राप्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लोगों का दिन अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोग आज अपनी फैमिली के साथ सुखी फैमिली लाइफ का आनंद लेंगे। छात्र वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज इन लोगों को अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। धन से संबंधित किसी भी तरह की कोई समस्या आज आप लोगों के पास नहीं होगी। कानूनी मामलों में आज आप अपने विरोधियों को बुरी तरह से पराजित करने में सफल रहेंगे।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला-विरोधी वर्ग सक्रिय रहेगा। लेकिन वह आज आपको किसी भी तरह के नुकसान पहुंचाने की स्थिति में नहीं है। चली आ रही कोई पुरानी परिवारिक समस्या आज कुछ लोगों के सहयोग से आपसी बातचीत के जरिए आपके पक्ष में हल हो जाएगी। व्यापार से जुड़े हुए लोग आज किसी नए कार्य में हाथ डालकर कुछ अतिरिक्त लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। समाजसेवा क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को आज सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जा सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोग आज अपने व्यवसाय के कार्यक्षेत्र को बढ़ाने में भी सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य व धन से संबंधित किसी भी तरह की कोई समस्या परेशान नहीं करेगी।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक-ऑफिस से लगे हुए लोगों को आज अपने निकटतम सहयोगियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण यह लोग आज अपने रूटीन कार्यों को समय से पूरा करने में असमर्थ रहेंगे। व्यापार से लगे हुए लोग आज साझेदारी में कार्य आरंभ कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कल कारखानों इत्यादि में काम कर रहे लोग आज अपने कार्यों को करते समय विशेष रूप से सावधानी बरतें। दुर्घटना होने के योग हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लोगों का दिन अच्छा रहेगा। जो लोग पहले से बीमार चले आ रहे थे। उन लोगों को भी आज अपनी बीमारियों में राहत महसूस होगी।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु-व्यापार से जुड़े हुए लोगों को आज व्यापारिक यात्रा के द्वारा बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता हैं।‌ अविवाहित लोगों द्वारा दिए गए लव प्रपोजल मैं आज सफलता प्राप्त हो सकती है। जो लोग किसी को काफी दिनों से लव प्रपोजल देने का विचार बना रहे थे। वह लोग आज इस कार्य को जल्द से जल्द निपटाने का प्रयास करें। ऑफिस से लगे हुए लोगों को आज अपने अधिकारी वर्ग द्वारा प्रमोशन। या वेतन वृद्धि से संबंधित कोई बड़ा तोहफा प्राप्त हो सकता है। आज आप लोग अपने घर पर किसी धार्मिक पूजा-पाठ या अनुष्ठान का आयोजन सफलतापूर्वक करा सकते हैं। इस दौरान आज आप लोगों को काफी मानसिक शांति प्राप्त होगी।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर-व्यापार से लगे हुए लोगों के लिए आज का दिन काफी परेशानियों भरा होगा। आज इन लोगों को अपने व्यापार में मनमाफिक लाभ प्राप्त नहीं हो पाएगा। जिसके कारण यह लोग आज काफी तनावग्रस्त रहेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप लोगों को दिन खराब रहेगा। आज आप लोगों को अपनी पुरानी बीमारियों के कारण काफी परेशानियों को सहना पड़ सकता है। इसी कारण आज आप लोगों को काफी भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। आज आप लोगों द्वारा किसी से वाद-विवाद या लड़ाई-झगड़ा करना आपके लिए हानिकारक रहेगा। छात्र वर्ग के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। यह लोग आज अपनी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ-पूर्व में किया गया कोई बड़ा धन निवेश आज आप लोगों को बड़ा आर्थिक लाभ दिला सकता है। अचानक प्राप्त इस धन से आज आप लोग अपने कई महत्वपूर्ण कार्यों को अपने पक्ष में बनाने में सफल रहेंगे। पैसों की समस्या दूर होने के कारण आज आप लोगों की परेशानियां व तनाव भी काफी हद तक समाप्त हो जाएंगा। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा। आज आप लोग भावनात्मक रूप से एक-दूसरे के साथ काफी नजदीकी से जुड़े रहेंगे। आज आप लोग अपने जीवनसाथी को खुश करने के लिए कोई खास तोहफा भी दे सकते हैं। छात्र वर्ग के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। कानूनी मामलों में फैसले आज आपके पक्ष में आएंगे।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

Daily Horoscope

मीन-आज आप अपनी बुद्धि व चालाकी के बल पर अपने कई महत्वपूर्ण कार्यों को अपने पक्ष के बनाने में सफल रहेंगे। इस दौरान आज आप लोग सरकारी अधिकारियों से भी अपने कुछ कार्य बनवाने में सफल रहेंगे। छात्र वर्ग के लिए आज का दिन मिश्रित फल देने वाला होगा। आज इन लोगों को कोई भी सफलता बिना मेहनत के प्राप्त नहीं होगी। इसलिए आज इन लोगों को अपनी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित कार्यों में। काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। धन संबंधित मामलों के लिए आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना और करना पड़ेगा।

ये हैं बिल्लियों से जुड़े शगुन और अपशगुन सच्ची मान्यताएं | Billi ka rasta katne ka matlab

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.