centered image />

अफ़ग़ानिस्तान में प्राइमरी स्कूल की 80 लड़कियों को दिया गया ज़हर, ये सभी अस्पताल में भर्ती हैं

0 99
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

अफगानिस्तान से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां के उत्तरी इलाके में दो अलग-अलग मामलों में प्राइमरी स्कूल की 80 लड़कियों को जहर दिया गया। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी रविवार को क्षेत्र के शिक्षा अधिकारी ने दी।

जानकारी के मुताबिक, जिन स्कूलों में लड़कियों को जहर दिया गया है, वे अफगानिस्तान के सार-ए-पुल प्रांत के हैं. दोनों स्कूल करीब बताए जा रहे हैं। सर-ए-पुल के शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच से यह किसी की निजी साजिश लग रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लड़कियों को जहर कैसे दिया गया।

अगस्त 2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से यह इस तरह का पहला मामला है। इससे पहले 2015 में अफगानिस्तान में भी इसी तरह की घटना हुई थी। तब हेरात प्रांत में 600 स्कूली लड़कियों को जहर दिया गया था। तब भी किसी संस्था ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली थी। हालांकि, उस वक्त कई मानवाधिकार संगठनों ने इस घटना के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया था।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.