15 अगस्त 2020, शनिवार का दैनिक राशिफल- क्या कहते हैं आपके सितारे
चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ Aries (मेष)
मेष-राशि वाले लोगों के लिए यह अपने परिजनों के साथ किसी समारोह में जाने का है। कैसे और कब जाएं ये ज्यादा सोचने की बात नहीं है। अगर आपको अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने का मौका मिल रहा है तो इसका फायदा जरूर उठाएं क्योंकि ऐसे मौके बार- बार नहीं आते। इस समय का लाभ उठा कर आप खूब मजे कर सकते हैं।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)
वृष- राशि वाले लोगों को आज लगेगा कि आप बहुत व्यस्त और कुछ परेशान हैं। ये समय थोड़े बदलाव का है जिसके कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। लेकिन ध्यान रखें कि ये बदलाव ही आपके लिए नए अवसरों के द्वार खोलेगा और आपकी सोच के दायरे को बड़ा कर देगा। आज कितनी भी मुश्किल चुनौती को स्वीकार करने से ना डरें।
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)
मिथुन- राशि वाले लोग आज बातचीत के वक्त बहस और विरोध पर तुले हुए हैं। आपको इन प्रवृत्तियों पर लगाम लगानी चाहिए। सौभाग्य से आपका पार्टनर सहनशील है और आपके इस तरह के मूड के पीछे रही वजह को समझ रहा है। इसे सरलता से लें। निराशा खुद दूर हो जाएगी।
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो Cancer (कर्क)
कर्क- राशि वाले लोगों का ध्यान आज सिर्फ मौज- मस्ती की ओर ही रहेगा। आज आप सब कुछ भुला कर खूब नाचें या फिर कोई पार्टी करें और उसमें सब को बुलाएं। आज आप जो कुछ भी करें पूरे मन से करें। आप और आपके दोस्त इस दिन को तो हमेशा याद रखेंगे।
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)
सिंह-राशि वाले लोगों का आज कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़ें। अगर आपको लगे कि परिस्थितियां बिगड़ रही हैं तो अपने आप को उन से दूर रखें। ऐसा भी हो सकता है कि परिस्थिति इतनी बिगड़ जाए कि बात आपके हाथ से ही निकल जाए। लेकिन फिर भी बहस से दूर रह कर ही आप खुश रह जाएंगे।
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो Virgo (कन्या)
कन्या– राशि वाले लोग आज गुस्से के शिकार हो सकते हैं, अपने गुस्से को पूरी तरह से काबू में रखने की कोशिश करें। कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। अगर आज आप किसी सामाजिक समारोह में जाने की सोच रहे हैं तो अवश्य जाएं और इसका फायदा अपने आप को खुश रखने में उठाएं।
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra (तुला)
तुला-राशि वाले लोगों को आज अपने कीमती सामान को ध्यान से रखने की जरूरत है वरना आपको कोई सामान खो सकता है। इसका मतलब ये नहीं कि आप चिंतित हो जाएं बस थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है।
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)
वृश्चिक- राशि वाले लोगों का बुरा वक्त आज इम्तिहान लेगा, लेकिन आप परेशान ना हों आप विजय प्राप्त करेंगे। आज चाहे जो भी मुश्किल आ जाए आप आसानी से हर समस्या का समाधान ढूंढ़ लेंगे। आज आप किसी भी तरह की समस्या का सामना करने का तैयार हैं। ये आपका साहस है जो आपको कभी हारने नहीं देता। अपना साहस बनाए रखें।
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)
धनु-राशि वाले लोग आज किसी सामाजिक समारोह में भाग ले सकते हैं। आज आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे काम में भी आप खुद को ज्यादा अच्छी तरह से स्थापित कर पाएंगे। इससे आपके नए दोस्त बनेंगे और आप जिंदगी को एक नए नजरिए से देख पाएंगे।
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)
मकर- राशि वाले लोग आज अपने रास्ते की मुश्किलों को देख कर थोड़ा परेशान हो जाएंगे। आप इन परेशानियों से बचने की बहुत कोशिश कर रहे थे लेकिन परेशानी आ ही गई। अपने गुस्से को काबू में रखते हुए धैर्य और साहस से इन परेशानियों से उबरने की कोशिश करें।
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius (कुंभ)
कुंभ- राशि वाले वाले लोग आज बहुत खुश होंगे क्योंकि आपने अपनी समस्या का हल ढ़ूंढ़ लिया। बहुत लंबे समय से आप इस परेशानी का सामना कर रहे थे। शांति और समझ से इस समस्या का हल निकल आएगा जो कि सभी के हित में होगा। अब आप पूरी तरह से इस मुद्दे को पीछे छोड़ सकते हैं।
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)
मीन- राशि वाले लोग आज किसी तीर्थ यात्रा पर जाने की सोचेंगे। आपाक रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा आप अपनी जिंदगी में धर्म के महत्व को भी जानना चाहेंगे। इस राह पर चलने से आपको खुशी मिलेगी।
ये हैं बिल्लियों से जुड़े शगुन और अपशगुन सच्ची मान्यताएं | Billi ka rasta katne ka matlab