क्राइम न्यूज़ : सोते पति की जान लेने के लिए पत्नी ने डाला उस पर खौलता तेल
क्राइम न्यूज़ : पुलिस ने एक महिला को अपने पति की हत्या की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने अपने पति पर सोते समय खौलता तेल उड़ेलकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की थी।
यह अजीबोगरीब मामला कर्नाटक से सामने आया है। आरोपी महिला को कुछ दिनों से अपने पति के दूसरी महिला से संबंध होने का शक था। घटना बेंगलुरु में यशवंतपुर के नजदीक मोहनकुमार नगर में घटी। पुलिस के मुताबिक मंजूनाथ (40) एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसकी पत्नी पद्मा घरेलू महिला है।
ये भी जरूर देखें :
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
पद्मा को कुछ दिनों से अपने पति पर शक था कि, उसका किसी अन्य महिला से अफेयर चल रहा है। इसी से खफा होकर पद्मा ने यह खौफनाक काम किया। मंजूनाथ को 50 फीसदी जली हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।
डीसीपी (नॉर्थ) एन शशिकुमार ने बताया मंजूनाथ और पद्मा की 9 साल पहले शादी हुई थी। उनके 2 बच्चे भी हैं। बच्चों के साथ दोनों यशवंतपुर के नजदीक मोहनकुमार नगर में रहते थे।