सूर्यास्त के बाद दूध पीने से आप हो सकते है बर्बाद, जरूर पढ़े

0 4
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Jyotish :- हर व्यक्ति के जीवन में परेशानियां होती है, चाहे वह बड़ी हो या छोटी। लेकिन इस परेशानियों से मानसिक तनाव बहुत होता है। ज्योतिष के अनुसार बताया जाता है कि इन परेशानियों से निकलने का उपाय भी है। क्योंकि कभी कभी जीवन की समस्याएं कुंडली के खराब ग्रहों के कारण आती है तो कभी हमारे द्वारा जाने-अनजाने में की गई गलतियों के कारण। लेकिन इनसे हमारी आर्थिक स्थिति तो खराब होती ही है साथ ही मानसिक टेंशन भी होता है। कई बार आर्थिक स्थिति इतनी खराब हो जाती है की व्यक्ति को कर्ज भी लेना पड़ जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, दैनिक जीवन में कई चीजों को करने की मनाही होती है। इनकी वजह से कष्ट और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं क्या है वो उपाय और वो कार्य जिन्हें करने की मनाही होती है….

सूर्यास्त के बाद ना पिएं दूध

लोकमान्यताओं के अनुसार सूर्यास्त के बाद दूध पीना धन की हानि करवाता है। यह शुभ शगुन नहीं माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इससे धन टिकता नहीं है और रोग तथा दूसरे अन्य कारणों से धन का व्यय होता चला जात है। यह भी कहा जाता है की शाम ढ़लने के बाद किसी को लहसुन, प्याज नहीं देना चाहिए।

आर्थिक नुकसान से बचने के लिए करें ये उपाय

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अगर आपको आर्थिक नुकसान हो रहा है तो घर की पूजा-स्थल पर सिद्ध श्रीयंत्र स्थापित करें और हर रोज सुबह शाम धूप व गाय के घी का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से जल्द ही आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी।

लगातार धन हानि के लिए करें ये उपाय

यदि आपको लगातार धन हानि हो रही है, तो पूर्णिमा के दिन तीन सफेद फूल नदी में प्रवाहित करें। सोमवार को बबूल के पेड़ की जड़ में दूध अर्पित करें। इन उपायों से अशुभ ग्रहों के प्रभाव दूर होते हैं और आय में वृद्धि का शुभ संयोग बनता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.