सुबह जल्दी उठकर चुपचाप कर लें ये काम, घर में आने लगेगा अनगिनत पैसा

0 3
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Jyotish :- घर में सुख-समृद्धि बनी रहे इसके लिये लोग कई तरह के उपाय करते हैं। कई बार हम मेहनत करते हैं लेकिन उसके अनुसार परिणाम नहीं पाते। यही कारण फिर व्यक्ति की चिंता का कारण बनते हैं। आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक समस्याएं हमारे मानसिक संतुलन को भी बिगाड़ देती हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार इस सभी समस्याओं का हल हमारे पास है। वास्तुशास्त्र के अनुसार कुछ उपाय हमारे जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो उपाय…

घर में आएगी खुशहाली

घर या ऑफिस में सकारात्मकता और खुशहाली लाना चाहते हैं तो मुख्य द्वार पर कांट का बर्तन रखें और उसमें खुशबू वाले ताजे फूल जालकर रख दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार ये बहुत ही शुभ माना जाता है।

समृद्धि पाने के लिये करें ये

वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में समृद्धि लाने के लिये पीपल, आम या अशोक के पत्तों की माला बनाकर अपने घर के मुख्य द्वार पर लगायें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है और समृद्धि आती है।

ऐसे आएगी घर में लक्ष्मी

घर या ऑफिस में लक्ष्मी की कृपा हो ऐसा सभी लोग चाहते हैं। इसके लिये बहुत मेहनत भी करते हैं, तो यदि इसके साथ कुछ भी किये जायें तो दोगुनी तरक्की होगी। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में लक्ष्मी की कृपा बनी रहे इसके लिये मुख्य द्वार पर लक्ष्मी जी के पैर बनायें। लेकिन पैर लगाते समय इस बात का ध्यान जरुर रखें की पैर हमेशा अंदर की तरफ आते हुए लगायें। यह आपको बुरे प्रभावों से भी बचाकर रखता है।

देहरी बढ़ाऐगी धन

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर देहरी जरुर बनवाना चाहिये। घर की देहरी पर रोज सुबह जल्दी उठकर जल में हल्दी मिलाकर देहरी को धोने से घर में रहने वाले लोगों की उन्नति होती है और कभी पैसों की कमी नहीं होती है। पैसा आने के रास्ते खुल जाते हैं।

स्वास्तिक लाता है सौभाग्य में वृद्धि

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। व्यक्ति को रोग, शोक से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि बढ़ती है।

दरवाजा हो ऐसा तो बढ़ता है पैसा

वास्तु के अनुसार हमेशा अपने घर का मुख्य द्वार बड़ा रखना चाहिये। यह नकारात्मक ऊर्जा और साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें की दरवाजा क्लॉकवाइज यानी घड़ी की दिशा में खुले। अपने घर में सीढ़ियों की संख्या विषम होनी चाहिये।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.