सिरसा में लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे पुलिस ने दर्ज किया मामला
हरियाणा के सिरसा जिले के उपमंडल डबवाली में कॉलेज की दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले। इसके साथ ही ब्राह्मण पंजाब-हरियाणा छोड़ो, देश-विरोधी शब्द भी लिखे गए। देश विरोधी नारे लिखे जाने की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हटा दिया।
इसके साथ ही गुरपतवंत सिंह पन्नू और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ राजद्रोह और साजिश का मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, डबवाली के डॉ. बीआर अंबेडकर कॉलेज के बाहर दीवार पर 6 जगहों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे हुए थे. वहीं एसएफजे ने 1984 के सिख दंगों के लिए ब्राह्मणों को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही 29 जनवरी ऑस्ट्रेलिया भी लिखा था। यह ऑपरेशन 6 और 7 दिसंबर की रात को अंजाम दिया गया था।