शरीर पर होने वाले बर्थमार्क खोलते है आपके जीवन के बड़े रहस्य, कहीं आपके शरीर पर तो नहीं

477
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कुछ व्यक्तियों के शरीर पर जन्म से ही कुछ निशान मौजूद होते हैं, जिन्हें बर्थमार्क कहा जाता है। हर किसी के शरीर पर ये बर्थमार्क अलग-अलग प्रकार के होते हैं। विज्ञान इन्हें नहीं मानता, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में बर्थमार्क के आधार पर इंसान के चरित्र और उसके जीवन के रहस्यों का पता लगाया जा सकता है। ये बर्थमार्क आपके भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं। कुछ लोगों के लिए बर्थमार्क सौभाग्यशाली होते हैं, तो कुछ के लिए दुर्भाग्य।

क्या कहता है आपका बर्थमार्क

पैर पर बर्थ मार्क

ऐसे लोग बहुत ही भाग्यशाली होते हैं और इनमें प्रतिभा कूट-कूट कर भरी होती है। लेकिन ये सही समय पर फैसला लेने में कमजोर होते हैं।

बाएं या दाएं कंधे पर बर्थमार्क

जिन लोगों के बाएं कंधे पर बर्थमार्क होता है, उन्हें जीवन में बहुत परेशानियां होती हैं और वही जिनके दाएं कंधे पर बर्थमार्क होता है, उन्हें जीवन में सारी सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होती है।

बाईं छाती के नीचे बर्थमार्क

अगर आपकी बाईं छाती के नीचे कोई बर्थमार्क का निशान है, तो आप सौभाग्यशाली हैं। लेकिन अगर ये निशान दाईं छाती के नीचे है तो आपको कभी सुख नहीं मिलेगा।

हाथों और उंगलियों पर बर्थमार्क

जिन लोगों की उंगलियों पर या हाथों पर बर्थमार्क का निशान होता है। ऐसे लोग अपनी मेहनत के दम पर खूब पैसा कमाते हैं और सफल होते हैं।

नाभि के पास बर्थमार्क

अगर आपकी नाभि के आसपास कहीं बर्थमार्क का निशान है तो आप भाग्यशाली होते हैं और सब लोगों का आपको सहयोग मिलता है।

बाएं और दाएं गाल पर बर्थमार्क

अगर किसी व्यक्ति के बाएं या दाएं गाल पर बर्थमार्क का निशान मौजूद है, तो ऐसे लोग खुश मिजाज के होते हैं। लेकिन इनको बहुत सी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.