शनिवार के दिन जरुर खायें ये 5 चीजें, शनिदेव के प्रकोपों से मिलेगी मुक्ति

0 5
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Jyotish :- शनिदेव की पूजा के लिये शनिवार का दिन क्षेष्ठ माना जाता है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिदेव न्याय के देवता कहे जाते हैं। व्यक्ति के कर्मों के अनुसार उसे फल प्रदान करते हैं। लेकिन लोग शनि की साढ़ेसाती औऱ ढैय्या से बहुत डरते हैं और इसलिये वे सभी तरह के उपाय करते हैं।

जिससे की शनि के प्रकोप से बच सकें और उन्हें प्रसन्न कर सकें। तो अगर आप भी शनि के प्रकोप से छुटकारा पाना चाहते हैं तो शनिवार के दिन शनि से संबंधित इस चीजों का सेवन जरुर करें। आइए जानते हैं शनिवार के दिन किन चीजों का सेवन करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं…

  1. खिचड़ी
    शनिवार के दिन खिचड़ी खाने की सलाह दी जाती है। इस दिन खासकर उड़द की दाल की खिचड़ी खाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और प्रकोप से मुक्ति मिलती है।

  2. काले तिल
    शनिवार के दिन काले तिल खाना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है की इस दिन काले तिल का सेवन करने से शनि के प्रकोप कम होते हैं।

  3. गुलाब जामुन
    मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन गुलाब जामुन का सेवन करने से शनि शांत होते हैं। और प्रसन्न भी होते हैं। इसलिये अगर आप शनि के दोषों से पीड़ित हैं तो शनिवार के दिन मीठे गुलाब जामुन का सेवन जरुर करें।

  4. सरसों से बनी चीजें
    शनिवार के दिन सरसों से बनी चीजों का सेवन जरुर करें। क्योंकि सरसों का तेल शनिदेव को चढ़ाया भी जाता है और इसे खाने से इसके ओर भी ज्यादा लाभ मिलते हैं। इसलिये शनिवार के दिन सरसों के तेल से बनी सब्जी, दाल खायें।

  5. काले चने
    शनिवार को काले चने की सब्जी का सेवन करना चाहिये, माना जाता है की इससे शनि के दोषों से मुक्ति मिलती है और धीरे-धीरे आपके अटके कार्य बनने लगते हैं।

शनिवार के दिन ना खायें ये चीजें, वरना नाराज हो जायेंगे शनिदेव

– शास्त्रों के अनुसार जिन लोगों के जीवन में शनि की दशा, ढैय्या और साढ़ेसाती चल रही हो, उन्हें शनिवार के दिन मांस, मछली व मदिरा का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिये। क्योंकि शनिवार के दिन तामसिक चीजों का सेवन करने से शनि अत्यधिक क्रूर होकर अशुभ फल देते हैं। जिनकी कोई दशा नहीं चल रही वे भी इस दिन इन सभी चीजों का सेवन ना करें तो बेहतर होगा।

– ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनिवार के दिन मसूर की दाल का सेवन ना करें। क्योंकि मसूर की दाल मंगल ग्रह से संबंधित होती है और शनिवार के दिन इसे खाने से व्यक्ति के स्वभाव में क्रोध और विरोध की बढ़ोतरी हो सकती है।

– ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन सादा दूध नहीं पीना चहिये, अगर आप दूध पीना चाहते हैं तो उसका रंग बदल जाये यानी उसमें कुछ मिलाकर पीयें। जैसे- केसर, हल्दी या गुड़ इससे दूध का रंग बदल जायेगा। क्योंकि सादा दूध शुक्र ग्रह से संबंधित होता है और शनिदेव और शुक्र दोनों की विपरित चीजों के कारक माने जाते हैं। जिससे की विरोध उत्पन्न हो सकता है।

– दही के सफेद रंग और दूध से निर्मित होने के कारण इसका संबंध भी शुक्र ग्रह से माना जाता है। इसलिए अगर शनिवार को दही खानी ही है तो इसमें पिसा हुआ धनिया, पुदीना, गुड़ या केसर मिलाकर खा सकते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.