centered image />

दैनिक राशिफल:- सोमवार 18 फरवरी 2019 कैसा रहेगा आपका दिन

0 623
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

मेष राशि वाले लोग इस समय बहस या झगड़े से दूर रहें। आप इन परिस्थितियों से खुद को दूर रखने की पूरी कोशिश करें। भले ही परिस्थिति आपके हाथ से निकल जाए। लेकिन बहुत से दूर रहकर आप खुश रह सकेंगे।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

वृष राशि वाले लोगों के घरेलु जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। लेकिन आप परेशान ना हों जो भी होगा अच्छे के लिए ही होगा। घर में मेहमानों के आने से शोर तो बढ़ेगा ही, साथ साथ आपकी खुशियां भी बढ़ेंगी।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन राशि वाले लोगों को उनके आसपास के लोग गलत समझ सकते हैं। इसलिए आप अपने विचारों को स्पष्टता के साथ व्यक्त करें। जो भी बोले सोच समझ कर बोलें। क्योंकि यदि आपके शब्दों को गलत समझ लिया गया तो परेशानी हो सकती है।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क राशि वाले जिन लोगों को अपने निजी काम या फिर कार्यक्षेत्र से संबंधित गतिविधियों के लिए यात्रा पर जाना था। आज उन्हें बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। आपकी योजना पूरी तरह से बदल सकती है, लेकिन इन बदलावों के कारण आप नाराज ना हों।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

सिंह राशि वाले लोग इस समय मानसिक रूप से मजबूत दिखाई देंगे। आपकी योग्यता और ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। साथ ही साथ आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। विद्यार्थी वर्ग के लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

Rashifal Today

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या राशि वाले लोगों के मधुर व्यवहार को देखकर आसपास के लोग हैरान हो सकते हैं। आप सबकी मदद के लिए आगे आएंगे और आप पाएंगे कि जिंदगी के प्रति आपका नजरिया पूरी तरह से बदल चुका है। ध्यान रखें कि यह बदलाव सिर्फ बाहर से ही नहीं बल्कि अंदर से भी हो।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला राशि वाले लोग इस समय किसी मुश्किल काम में लगे होंगे। आप अच्छी तरह से सोच ले कि आप क्या करना चाहते हैं और अपने विचारों को स्पष्ट रखें। जल्दबाजी में कोई गलती ना करें। ध्यान रखें सब्र से ही आप सब कुछ हासिल कर पाएंगे। अपने कार्य को पूरी तरह समझने के लिए आपको सब्र से काम लेने की जरूरत है।

यह है वो 4 भारतीय खिलाडी जिनका 2019 विश्व कप में खेलना पक्का | Top 4 batsman play in world cup 2019


तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

वृश्चिक राशि वाले लोग खुद से पूछें कि वह क्यों बेकार में अपने प्रिय जनों के साथ बहस कर रहे हैं। हो सकता है कि आप किसी तनाव की वजह से ऐसा कर रहे हैं। आप अपने दिमाग को शांत रखें और अपने प्रिय जनों को कुछ भी उल्टा सीधा ना कहें।

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु राशि वाले लोगों का मन बाहर घूमने जाने को करेगा। लेकिन आप समझ नहीं पा रहे हैं कि आप कहां जाना चाहते हैं। आपके साथ जो घूमने जा रहे हैं उनकी पसंद के हिसाब से जगह का चुनाव जरूर करें। यदि आपको कोई समझौता करना पड़ रहा है तो कर लें। आपको इस यात्रा में खूब मजा आएगा।

rashifal tula rashi

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर राशि वाले लोगों को कानूनी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। लेकिन आप किसी झगड़े में फंस सकते हैं। हो सके तो इन गंभीर मुद्दों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की कोशिश करें। 4 आसान से सवालों के जवाब देकर जीतें 400 रु– यहां क्लिक करें

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ राशि वाले लोग आज परिजनों के साथ मनोरंजक गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। आप किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेंगे। अपनी दिनचर्या में से थोड़ा समय इस समारोह के लिए भी जरूर निकालें। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। जिसे आप उम्र भर नहीं भूल पाएंगे।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

मीन राशि वाले लोग इस समय कहीं बाहर घूमने जाएं। आपको प्रकृति की गोद में जाने की आवश्यकता है। तभी आप अपनी सही पहचान कर पाएंगे। इस समय आपको घर की चार दीवारी से बाहर निकलना ही होगा। ज्यादा सोच-विचार की जरूरत नहीं है। अपना सामान निकालिए और मौज मस्ती के लिए निकल जाइए।

जिओ BIG Sale :- 

Jio 2 Smartphone  मोबाइल को 499 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JIO Mini SmartWatch को 199 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे
JioFi M2 को 349 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

Jio Fitness Tracker को 99 रुपये में खरीदने के लिए यहाँ क्लिक करे

सभी ख़बरें अपने मोबाइल में पढ़ने के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करे sabkuchgyan एंड्राइड ऐप- Download Now

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.