centered image />

रात में जन्म लेने वाले बच्चे होते है बेहद खास, पाए जाते हैं उनके अंदर यह गुण

758
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार किसी भी व्यक्ति के जन्म का समय, दिन तथा महीना किसी भी व्यक्ति के जीवन से जुड़ी तथा उसके व्यक्तित्व से जुड़ी खास बातों का उल्लेख करता है। जब भी किसी व्यक्ति की कुंडली बनाई जाती है, तो सबसे पहले इन सब चीजों के बारे में ही पूछा जाता है। उसके बाद ही कुंडली बनाई जा सकती है। इस बात से यह साबित होता है कि व्यक्ति के जन्म के समय काल का उसके जीवन पर कितना प्रभाव पड़ता है।

जैसा कि हम सभी जानते हैं इस दुनिया में मौजूद हर इंसान में कुछ न कुछ खास बातें होती है। दुनिया में आए हर इंसान को भगवान ने कुछ ना कुछ गुण दिए हुए हैं। कोई बेहद ईमानदार होता है तो कोई रिश्तो को निभाने में माहिर होता है। कुछ लोग हद से ज्यादा बुद्धिमान होते हैं तो कुछ बहुत ही लॉयल होते हैं। कुछ लोगों को सबके साथ रहना अच्छा लगता है, तो कुछ को अकेलापन पसंद होता है। ऐसे कई गुण है जो दुनिया में मौजूद हर इंसान में पाए जाते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के में पाए जाने वाले यह सब गुण उसके जन्म के समय और काल पर निर्भर करते हैं। किसी व्यक्ति का स्वभाव कैसा होगा यह सब बातें उसके जन्म के समय एवं काल पर निर्भर करती हैं। इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार रात में जन्म लेने वाले व्यक्तियों से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में। ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार रात में जन्म लेने वाले व्यक्तियों में कुछ खास बातें पाई जाती है, इन्हीं दिलचस्प बातों का उल्लेख हम इस पोस्ट में करने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं रात में जन्म लेने वाले शख्स से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें-

● ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन बच्चो का जन्म रात में होता है वह बहुत ही दार्शनिक प्रवृत्ति के होते हैं। यह अक्सर ही चिंतन मनन में तल्लीन हुए दिखाई देते हैं।

● जिन बच्चो का जन्म रात में होता है, वह किसी भी प्रकार की समस्या का हल बहुत ही जल्दी निकाल लेते हैं। यह हर तरह की समस्या का समाधान करने में माहिर होते हैं।

● जिन बच्चो का जन्म रात में होता है उनके बारे में माना जाता है कि यह बहुत ही व्यवहार कुशल होते हैं। यही वजह है कि अपने हर रिश्ते को बखूबी निभाते हैं और सच्चे दोस्त साबित होते हैं।

● जिन बच्चो का जन्म रात में होता है, वह आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। यूं तो आत्मविश्वास का होना अच्छी बात है परंतु अत्याधिक आत्मविश्वास होने की वजह से इन व्यक्तियों में कभी-कभी आलोचक के गुण देखने को मिल जाते हैं, जो इनके व्यक्तित्व को नका’रात्मक दिखाने लगते है।

● ऐसे तो दुनिया में हर इंसान अपने मां को प्यार करता है, परंतु जिन]बच्चो जन्म रात में होता है, उनकी पूरी दुनिया ही अपने मां के इर्द-गिर्द घूमती रहती है।

● ऐसा माना जाता है कि जिन बच्चो का जन्म रात में होता है वह बहुत ही मेहनती किस्म के व्यक्ति होते हैं। इन्हें अपने हर काम में परफेक्शन चाहिए होता है। ● रात में जन्म लेने वालेबच्चो बहुत ही रोमांटिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें संगीत सुनना बहुत पसंद होता है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads

Comments are closed.