यूक्रेन में युद्ध से पीछे हटने वाले सैनिकों को गोली मारने का आदेश! ब्रिटेन का बड़ा दावा
रूस और यूक्रेन के बीच करीब 9 महीने से लगातार युद्ध चल रहा है। इस बीच ब्रिटेन की एक खुफिया एजेंसी ने बड़ा दावा किया है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने एक खुफिया रिपोर्ट के हवाले से बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन युद्ध से पीछे हटने वाले सैनिकों को गोली मारने का आदेश दिया है। दावा किया जा रहा है कि रूस इसके लिए एक खास यूनिट तैयार कर रहा है। इसका कारण युद्ध में सैनिकों के मनोबल और उत्साह की कमी है।
ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने एक रिपोर्ट में कहा कि रूसी जनरलों और कमांडरों को यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध से पीछे हटने वाले सैनिकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। चेतावनी के बाद भी जवान नहीं माने तो गोली मारने का आदेश दिया गया है.
बताया जा रहा है कि सैनिकों को युद्ध से हटने से रोकने के लिए खुद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मोर्चा संभाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूसी सेना ने खेरसॉन में यूक्रेन की बढ़त को देखते हुए पुतिन से पीछे हटने का अनुरोध किया, जिसे उन्होंने मना कर दिया। बताया जा रहा है कि रूस ने यूक्रेन युद्ध से पीछे हटने वाले सैनिकों की सजा भी बढ़ा दी है। इस संबंध में सितंबर में एक विधेयक भी पारित किया गया था, जिसमें सजा को 5 साल से बढ़ाकर 20 साल कर दिया गया था.