centered image />

मुलायम सिंह यादव के करीबी पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता की भाजपा में एंट्री

0 141
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

आज गुरुवार को नेताजी (मुलायम सिंह यादव) के साढ़ू यानी अपर्णा यादव के मौसा पूर्व विधायक प्रमोद गुप्ता भाजपा में शामिल होंगे। अपर्णा ने बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ली थी तो प्रमोद गुप्ता लखनऊ में भाजपा में शामिल होंगे।

बीजेपी में आने से पहले प्रमोद गुप्ता ने बड़ा बयान भी दिया है. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ने मुलायम सिंह यादव को बंदी बनाया हुआ है. पार्टी में आज उनकी बुरी स्थिति है. गुप्ता ने यह भी कहा कि सपा में आज अपराधियों और जुआरियों को लाया जा रहा है. इतना ही नहीं कांग्रेस की पोस्टर गर्ल बनीं प्रियंका मौर्य ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है. प्रियंका मौर्य कांग्रेस की मुहिम ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल हैं. उन्होंने आरोप लगाया था कि प्रियंका गांधी के सचिव ने टिकट के लिए उनसे पैसे मांगे थे.

इसके अलावा, भाजपा में आज कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य भी शामिल हुई हैं. साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के ओएसडी रहे रिटायर्ड आईएएस अफसर किशन सिंह अटोरिया भी भाजपा में शामिल हो गए हैं. इस तरह से भाजपा ने आज सपा के साथ-साथ कांग्रेस को भी बड़ा झटका दिया है.

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.