पांच महीने पहले बेटे के दोस्त संग गायब पुलिस आरक्षक की पत्नी लौटी, अब लगाया ऐसा गंभीर आरोप
Crime News: ग्वालियर के विवेक नगर से 5 माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुई मप्र पुलिस के एक आरक्षक की पत्नी शुक्रवार की रात स्वयं ही घर लौट आई। इसके कुछ देर बाद उसने पति के साथ थाटीपुर थाने पहुंचकर अपने बेटे के दोस्त सतीश शर्मा के खिलाफ बंधक बनाने व दुष्कर्म करने का मामला दर्ज करा दिया।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
महिला के मुताबिक आरोपित उसके बेटे का दोस्त था। इसलिए उस पर भरोसा कर उसके साथ वह बाजार तक गई थी। बाजार में सतीश उसे कुछ सूंघाकर ले गया। उसे उत्तरप्रदेश के संत कबीरनगर जिले के खलीलाबाद में होश आया।
महिला के मुताबिक उसे 5 माह तक खलीलाबाद में बंधक बनाकर आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। थाटीपुर थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि विवेक नगर से 9 अगस्त 2019 को एक शादीशुदा महिला गायब हुई थी। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस गुमशुदा महिला की तलाश कर रही थी। शुक्रवार की रात वह लौट आई।
महिला ने घर लौटने के बाद पुलिस को बताया कि, आरोपित ने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पड़ताल के बाद पुलिस ने बताया कि महिला का 18 साल का पुत्र है, आरोपी उसीका दोस्त बताया गया।
टीआई भार्गव ने यह भी बताया कि, यह महिला इससे पहले 7 जुलाई को भी गायब हुई थी और 18 जुलाई को वापस लौट आई थी। इस जानकारी से मामला संदिग्ध होता है। ऐसा प्रतीत होता है कि, महिला स्वयं ही गायब होती है।