टिक टॉक स्टार मेघा ठाकुर का निधन, महज 21 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
टिक टॉक स्टार मेघा ठाकुर का निधन हो गया है। महज 21 साल की उम्र में मेघा ने अंतिम सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। मेघा ठाकुर के माता-पिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान पोस्ट किया कि ठाकुर का 24 नवंबर को अचानक निधन हो गया था। मेघा भारतीय मूल की कनाडाई नागरिक थीं।
सोशल मीडिया ऐप टिकटॉक के जरिए मशहूर हुईं 21 साल की मेघा ठाकुर का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी उनके माता-पिता ने सोशल मीडिया पर दी। मेघा ठाकुर के माता-पिता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर एक बयान पोस्ट किया कि ठाकुर का 24 नवंबर को अचानक निधन हो गया था। वह भारतीय मूल की कनाडाई नागरिक थीं। मेघा को उनके फैन्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
सोशल मीडिया पोस्ट में बयान में कहा गया है, “यह बहुत दुख के साथ है कि हम रिपोर्ट करते हैं कि हमारी दयालु, देखभाल करने वाली और सुंदर बेटी मेघा ठाकुर का 24 नवंबर, 2022 की सुबह अचानक निधन हो गया।” बता दें कि मेघा ठाकुर के टिकटॉक पर नौ लाख से ज्यादा और इंस्टाग्राम पर एक लाख से ज्यादा फैन हैं। 29 नवंबर को मेघा ठाकुर का अंतिम संस्कार किया गया। हालांकि पोस्ट में मेघना की मौत के कारण का जिक्र नहीं है।