कोरोना वायरस को लेकर आई यह खुशखबरी , खुद स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा

0 5,395
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कोरोना वायरस चीन के वुहान शहर से निकलकर पूरी दुनिया को अपनी गिरफ्त में ले चुका है।

इस वायरस से अबतक दुनियाभर के 5000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-

सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन

1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें 

good news related to coronavirus from health ministery कोरोनाभारत में भी यह तेजी से फैला है। देश में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 85 हो गई है।

इस बीच स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वायरस को लेकर बड़ी खुशखबरी दी है।

मंत्रालय के मुताबिक इन 85 संक्रमित मामलों में 10 लोगों को इलाज से ठीक किया जा चुका है।

वहीं अभी 73 लोगों का इलाज चल रहा है। मंत्रालय की यह रिपोर्ट लोगों के लिए बड़ी राहत लेकर आई है।

आमतौर पर कोरोना वायरस को लेकर लोगों के मन में यह धारणा है कि इस वायरस की चपेट में आने के बाद लोगों की मौत हो जाती है। जबकि ऐसा नहीं है।

अगर इस वायरस से संक्रमित लोगों का इलाज सही पर हो तो इसे आसानी से हराया जा सकता है।

बता दें कि भारत में कोरोना की वजह से दो लोगों की मौत हो चुकी है।

पहली मौत कर्नाटक में हुई थी। कर्नाटक के 76 वर्षीय एक व्यक्ति की हुई थी।

वहीं इस वायरस से दूसरी मौत दिल्ली में 69 वर्षीय महिला की हुई।

कोरोना वायरस के लक्षण मिलने के बाद महिला को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.