centered image />

इस महिला से पहली नजर में ही प्यार कर बैठते हैं पुरुष, एक बात जानकर दूर भाग जाते

0 7
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

कुछ लड़कियां पहली नजर में ही अपनी खूबसूरती से पुरुषों को अपना कायल बना लेती हैं। उनके लुक से लेकर बात करने के तरीके तक हर चीज लोगों को पसंद आती है.

आज हम आपको जिस महिला के बारे में बताने जा रहे हैं उसका लुक इतना कातिलाना और क्लासी है कि पुरुष उसके साथ डेट पर जाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

हालांकि, जैसे ही लोगों को इस महिला से जुड़ा एक राज पता चलता है तो वे उससे दूर भागने लगते हैं।

सोशल मीडिया पर इस महिला ने अपने साथ हुई इस घटना के बारे में बताया. इस खूबसूरत महिला की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टिकटॉक पर उनके 1 लाख 32 हजार फॉलोअर्स हैं।

इंस्टाग्राम पर उन्हें 2 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. महिला ने अपनी कहानी शेयर करते हुए कहा कि उसे कई पुरुषों का अटेंशन मिलता है, लेकिन उनमें से बहुत कम ही टिकते हैं.

उन्होंने अपनी वास्तविक उम्र बताने के लिए अपने ड्राइविंग लाइसेंस की एक तस्वीर भी साझा की, जिससे पता चलता है कि उनका जन्म 21 जून 1977 को हुआ था। उन्होंने यह ड्राइविंग लाइसेंस अमेरिका के कैलिफोर्निया से हासिल किया है।

महिला ने कहा कि उनके लुक को देखकर कई पुरुष डेटिंग के लिए मैसेज भेजते हैं, कमेंट करते हैं और उनके पैरों पर गिरने तक को तैयार हो जाते हैं, लेकिन जब उन्हें महिला की असली उम्र के बारे में पता चलता है तो वे अक्सर पीछे हट जाते हैं।

दरअसल इस महिला की उम्र 46 साल है लेकिन वह देखने में 25 से 30 साल की लगती है। महिला ने कहा कि पुरुष मुझे तब तक पसंद करते हैं जब तक मैं उन्हें अपनी सही उम्र नहीं बता देती।

बता दें कि प्रिंसेस एप्रिल अपने ग्लैमरस अंदाज से लोगों का ध्यान खींचती हैं। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई बिकिनी तस्वीरें हैं, जिनमें कभी वह अकेली नजर आती हैं तो कभी उनके साथ गर्ल गैंग नजर आती है।

वह आलीशान कार के साथ-साथ जिम की तस्वीरें भी शेयर करते हैं। हालांकि, भले ही लोग अब उनकी उम्र के बारे में अंदाजा लगा रहे हों, लेकिन सोशल साइट्स पर उन्हें प्रपोजल मिलते रहते हैं।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.