दैनिक राशिफल:- शुक्रवार 20 नवम्बर 2020, क्या कहते हैं आपके सितारे
चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ Aries (मेष)
मेष राशि वाले लोगों की अच्छी बातें आज अपनों को भा सकती है। आप अपने रिश्तो में मधुरता लाने का प्रयास जरूर करे। इससे आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आप अपने कार्यकाल को लेकर थोड़ी उलझन में रहेंगे। लेकिन आपके जीवन में वह समय आ गया है जिसका आपको इंतजार था। इस समय आप नई उपलब्धियों के ओर आगे बढ़ सकते हैं। आपको जो भी मौका मिल रहा है उसके बारे में एक बार अच्छे से जरूर सोचें।
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)
वृषभ राशि वाले लोगों को अपनी मेहनत का फल मिलेगा। आप जहाँ पर है वहीं पर आपको सफलता आसानी से मिल सकती है। इस समय किसी ने बदलाव के बारे में सोचना ठीक नहीं है।
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)
मिथुन राशि वाले लोग फिजुल की बातों पर ज्यादा ध्यान ना दें। इस वजह से आपके कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इस समय आपको सकारात्मक बने रहना होगा। तभी आप जीवन क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो Cancer (कर्क)
कर्क राशि वाले लोग आज अपने कार्य क्षेत्र में परेशानियों के दौर से गुजर रहे हैं। लेकिन चिंता ना करें ये परेशानी समय के साथ खत्म हो जाएगी। बस मेहनत करें आपको सफलता जरूर मिलेगी।
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)
सिंह राशि वाले लोग इस समय अपने कार्यों को आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं। वैसे तो आज के दिन आप अपना तकदीर आजमा सकते हैं, क्योंकि इन सब चीजों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। आप परिवार के साथ वक्त जरूर बिताएं। इससे आपके रिश्ते में मजबूती आएगी।
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो Virgo (कन्या)
कन्या राशि वाले लोगों को इस समय अपने कार्य क्षेत्र में अच्छा खासा मुनाफा मिलेगा लेकिन आप इस लाभ को संभाल नहीं पा रहे हैं। काम की अत्याधिक बोझ की वजह से आपके कुछ फैसले गलत हो सकते हैं। इसलिए जल्दबाजी में फैसला ना करें।
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra (तुला)
तुला राशि वाले लोगों के जीवन में धन का आगमन हो रहा है, लेकिन आप उसे बचा नहीं पा रहे हैं। आप अपने खर्चों को नियंत्रित करें और पैसों को सही जगह निवेश करें। परिवार वालों के साथ अच्छा वक्त व्यतीत होगा।
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)
वृश्चिक राशि वाले लोग अपने कारोबार में उच्च मुकाम करने में सफल रहेंगे। आपकी अच्छाई सबको दिखाई देगी। इस समय कई लोग आपके साथ मिलकर कार्य करना चाहेंगे। आप अपने अंदर सकारात्मक परिवर्तन लाने की पूरी कोशिश करें। इसका आपको लाभ जरूर मिलेगा।
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)
धनु राशि वाले लोग इस समय किस्मत आजमाने के चक्कर में पैसा कहीं फंसा सकते हैं। बेहतर होगा कि आप सोच समझकर कार्य करें। कारोबार में आने वाली चुनौतियों से घबराने की जरूरत नहीं। बल्कि उनका डटकर सामना करें आप सफल जरूर होंगे।
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)
मकर राशि वाले लोगों को पारिवारिक खुशियों को बनाए रखने की पूरी कोशिश करनी चाहिए। कार्य क्षेत्र में स्थिति आपके अनुकूल रहेंगे। बीती हुई बातों कुछ सोच कर अपना वक्त बर्बाद ना करें। बल्कि वर्तमान में जीने की कोशिश करके अपना भविष्य उज्जवल बनाएं।
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius (कुंभ)
कुंभ राशि वाले लोग रिश्तो में तनाव बन रहा है, आप रिश्तो को मधुर बनाने की पूरी कोशिश करें। क्योंकि निजी जीवन में मतभेद होने की वजह से आप अपने कार्य क्षेत्र में भी अच्छे से फोकस नहीं कर पाएंगे। इसलिए नजदीकी लोगों से अच्छे संबंध बनाने पर जोर दे।
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)
मीन राशि वाले लोग आज अपने कार्य क्षेत्र में अच्छे से प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। फिर भी आप अपनी मेहनत के दम पर वह मुकाम हासिल कर सकेंगे जो आप करना चाहते हैं।