centered image />

ऊटी

0 3,714
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

ऊटी तमिलनाडू प्रांत का एक शहर है। कर्नाटक और तमिलनाडू की सीमा पर बसा यह शहर मुख्य रूप से एक हिल स्टेशन के रूप में जाना जाता है। ऊटी तमिलनाडू प्रान्त में नीलगिरी की पहाडि़यों में बसा हुआ एक लोकप्रिय पर्वतीय स्थल है। ऊटी में सर्दियों के अलावा साल भर मौसम सुहाना ही रहता है। घने वनस्पति, चाय के बागान और नीलगिरी के पेड़ यहाँ के पहाड़ों की विशेषता है। यह शहर ऊटी से सिर्फ कुछ ही घंटों की दूरी पर हैं।
वनस्पति उद्यान
इस वनस्पति उद्यान की स्थापना 1847 में की गई थी। 22 हेक्टेयर में फैले इस खूबसूरत बाग की देखरेख बागवानी विभाग करता है। यहाँ एक पेड़ के के जीवारंभ संभाल कर रखे गए हैं जिसके बारे में माना जाता है कि यह 20 मिलियन वर्ष पुराना है। इसके अलावा यहाँ पेड़-पौधों की 650 से ज़्यादा प्रजातियां देखने को मिलती है। प्रकृति प्रेमियों के बीच यह उद्यान बहुत लोकप्रिय है।
ऊटी झील
ऊटी झील का निर्माण यहाँ के पहले कलेक्टर जाॅन सुविलिअन ने 1825 में करवाया था। यह झील 2.5 किमी लंबी है। यहाँ पर्यटक बोटिंग और मछली पकड़ने का आनंद ले सकते हैं।
डोडाबेट्टा चोटी
यह चोटी समुद्र तल से 2623 मीटर ऊपर है। यह जिले की सबसे ऊँची चोटी मानी जाती है। यह चोटी ऊटी से केवल 10 किमी दूर है इसलिए यहाँ आसानी से पहुँचा जा सकता है।
ऊटी चाय, हाथ से बनी चाॅकलेट, खुशबूदार तेल और मसालों के लिए प्रसिद्ध है।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.