हवस का इतना भूखा था कि गौशाला रह रही गायों के साथ किया दुष्कर्म
अयोध्या में जानवरों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को गौशाला में कई गायों के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। यह गौशाला करतालिया बाबा आश्रम द्वारा संचालित है।
आरोपी राजकुमार को गौशाला के कर्मियों ने मंगलवार को ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। क्योंकि सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि इस व्यक्ति ने कई गायों के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी को तब पकड़ा गया जब वह गौशाला आया और फिर से गायों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
एक आश्चर्यजनक घटना में, एक व्यक्ति को यहां एक गौशाला में कथित रूप से गायों के साथ दुष्कर्म करने के लिए गिरफ्तार किया गया। आरोपी राजकुमार को गौशाला के कर्मियों ने मंगलवार को ऐसा करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। यह गौशाला करतालिया बाबा आश्रम द्वारा संचालित है।
यहां कर्मियों को निगरानी पर रखा गया था, क्योंकि सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि इस व्यक्ति ने कई गायों के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी को तब पकड़ा गया जब वह गौशाला आया और फिर से गायों के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
आईपीसी की धारा 376 और 511 के तहत केस दर्ज
राजकुमार को कथित रूप से वहां उसे पकड़ने वाले लोगों ने पीटा और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। अयोध्या के एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने कहा कि व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ जानवरों से क्रूर व्यवहार करने के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
करतालिया बाबा आश्रम के पुजारी रामदास ने पत्रकारों से कहा, ‘सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि व्यक्ति ने एक-एक करके सात गायों के साथ घिनौना अपराध किया। हमने उन्हें पकड़ लिया और उसे पुलिस स्टेशन ले गए। इस कार्य ने हमें हक्का-बक्का कर दिया, हम इसे समझ नहीं पा रहे हैं।’
इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए करतालिया बाबा आश्रम के पुजारी रामदास ने कहा, ‘आरोपी ने पिछले कुछ दिनों में सात अलग-अलग गायों के साथ दुष्कर्म किया है. जब हमें गायों के साथ कुछ गलत होने का संदेह हुआ तो हमने आश्रम में सीसीटीवी की व्यवस्था की. इस पर आरोपी का घिघौना अपराध कैमरे में कैद हो गया. हमने उसे पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया.’
आरोपी गोंडा जिले का रहने वाला है और उसने पुलिस को कहा कि वह शराब के नशे में था। राजकुमार ने मीडिया से कहा, ‘मैं शराब के नशे में था। मैं नहीं जानता मैंने क्या किया। मुझे केवल इतना याद है मुझे पकड़ने वाले दो लोगों और पुलिस ने पीटा।’