centered image />

बुधवार 23 सितम्बर 2020 दैनिक राशिफल- जाने क्या कहते हैं आपके सितारे

0 488
Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

चू, चे, चो, ला, ल, लू, ले, लो, आ  Aries (मेष)

aries-semaiscan

मेष- राशि वाले लोग आज किसी भी हाल में कानूनी परेशानियों से छुटकारा पा लेंगे। आपके किसी झगड़े में फंसने के संकेत हैं। अगर हो सके तो इस गंभीर मुद्दे को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करें।

ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो Taurus (वृष)

Taurus-semaiscan

वृष- राशि वाले लोग आज अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। इस व्यक्ति की सलाह पर आप भरोसा कर सकते हैं। आप किसी पवित्र व धार्मिक स्थान की यात्रा पर भी जा सकते हैं।

का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह Gemini (मिथुन)

मिथुन- राशि वाले लोग आज अपनी दिनचर्या को एक नई दिशा देंगे। अपनी हमेशा काम करने की आदत छोड़ें और अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाएं। अपने पुराने विचारों को त्याग कर नए विचारों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। आज अपने आप को नया जीवन देने का दिन है। नए विचारों से अपने जीवन में आए बदलाव को देख कर आप खुद ही बहुत खुश होंगे।

ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  Cancer (कर्क)

कर्क- राशि वाले लोग जहां तक आपके व्यावसायिक उद्देश्यों का सवाल है आपके सितारे गर्दिश में ही हैं। आपको इसी जीवन में सब कुछ चाहिए जैसे दोस्त, परिवार, पैसा शोहरत और सफलता। अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अभी से काम पर लग जाएं। लक्ष्य प्राप्ति की इस राह पर शायद आपकी सभी उम्मीदें पूरी ना हो पाएं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि आप परिस्थितियों से हार मान लें। तब तक लड़ते रहें जब तक कि आप अपना लक्ष्य प्राप्त ना कर लें।

मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे Leo (सिंह)

Leo-semaiscan

सिंह– राशि वाले लोगों को अपने किसी करीबी मित्र से कोई तोहफा मिल सकता है। ये कोई ऐसी वस्तु भी हो सकती है जिसे कि आप बहुत समय से खरीदना चाहते थे। इस तोहफे के लिए अपने मित्र को धन्यवाद दें और आप भी उनहें कुछ ऐसा ही देने के बारे में सोच सकते हैं। इससे आपकी दोस्ती और मजबूत होगी।

ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो  Virgo (कन्या)

कन्या– राशि वाले लोगों के परिजन आपकी खुशी और गर्व का स्त्रोत होंगे। आज आपके किसी अपने से संबंधित कोई शुभ समाचार आपको बहुत खुशी देगा। अपनों के साथ उनकी खुशी का जश्न मनाएं। पूरी तरह से उनकी खुशियों मे शामिल हों। आज उन पर प्यार और खुशियों की बारिश कर दें इससे आपको भी उतना ही अच्छा लगेगा जितना कि उनको।

रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते Libra  (तुला)

तुला- राशि वाले लोग आज अपने रुके हुए कामों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। आज आप अच्छे परिणाम देने वाले उपायों पर ही ध्यान देंगे। आज आप पूरे जोर-शोर से अपना काम शुरू कर देंगे। अपनी इस ऊर्जा का प्रयोग लंबे समय से अधूरे पड़े कामों को पूरा करने में लगाएं।

तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू Scorpion (वृश्चिक)

Scorpio-semaiscan

वृश्चिक- राशि वाले लोग आज इस स्थिति में होंगे कि अपने जरूरतमंद दोस्त की बात सुन कर उसकी मदद कर सकें। आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। आज आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा।  

ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे Sagittarius (धनु)

धनु– राशि वाले लोग आज अपनी बुरी आदतों को छोड़ कर अच्छी आदतों को अपनाना चाहेंगे। आज आप अपने रिश्तों पर भी एक नजर डालेंगे और उन्हें और अच्छा बनाने की सोचेंगे। आज का दिन आत्मविष्लेशण का दिन है। आज के दिन का उपयोग अपने आप को और अच्छी तरह जानने में लगाएं और अपने आप को सफलता के लिए तैयार रखें।

भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी Capricorn (मकर)

मकर-  राशि वाले जिन लोगों की अपने परिजनों के साथ संबंध मधुर हैं। अपने रिश्तों को मधुर बनाने के लिए आपने बहुत मदद की है, प्रयास जारी रखें। आप और आपके परिजन हमेशा एक दूसरे की मदद के लिए तैयार रहते हैं। अपने परिवार के साथ कुछ समय व्यतीत करें आप उनके साथ कहीं बाहर पिकनिक पर या फिर फिल्म देखने भी जा सकते हैं। उनके सहयोग के लिए आप उन्हें कोई तोहफा भी दे सकते हैं।

गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा Aquarius  (कुंभ)

कुंभ- राशि वाले लोग आज किसी सामाजिक कार्य के लिए दान कर सकते हैं। अपने दिल की बात सुनें और किसी सामाजिक संस्था की मदद करें। इस पुण्य के काम से जितनी खुशी लेने वाले को होगी उतनी ही खुशी आपको भी होगी।

दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची Pisces (मीन)

Daily Horoscope

मीन –राशि वाले लोग आज के दिन किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। क्योंकि आजकल अध्यात्म की ओर आपका रुझान बढ़ गया है। इससे आपको खुशी व संतोष मिलेगी।

Join Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Ads
Ads
Leave A Reply

Your email address will not be published.