पहले की 2 बच्चों की हत्या, फिर 2 पत्नियों के साथ 8वीं मंजिल से मारी छलांग
गाजियाबादः गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली खबर सामने आयी है। एक व्यक्ति ने पहले अपने 2 बच्चों की हत्या की फिर अपनी 2 पत्नियों के साथ 8वीं मंजिल से कूद कर खुदकुशी कर ली। घटना गाजियाबाद इंदिरापुरम के वैभव खंड स्थित एक सोसाइटी के अपार्टमेंट की है। घटना सुबह करीब 5 बजे की है।
दिल्ली पुलिस नौकरियां 2019: 649 हेड कांस्टेबल पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करें
AIIMS भोपाल में निकली नॉन फैकेल्टी ग्रुप A के लिए भर्तियाँ – अभी देखें
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना में पति और एक पत्नी की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं उसकी दूसरी पत्नी को गम्भीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 8वीं मंजिल से कूदकर खुदकुशी करने के पहले मृतक पति और पत्नी ने सो रहे अपने 2 बच्चों की गला दबाकर हत्या की।
पालतू जानवर का भी गला घोंटा
बताया जा रहा है कि इसके साथ ही उन्होंने अपने घऱ में रह रहे एक खरगोश का भी गला घोट कर उसकी हत्या की। इस प्रकार 3 लोगों के एक साथ 8वीं मंजिल से नीचे गिरते ही सोसाइटी चारो तरफ हड़कंप मच गया। सोसाइट के सुरक्षा कर्मी ने बताया कि सुबह के करीब 5 बज रहे थे। अचानक से तेज आवाज आई। घटना स्थल पर जा कर उसने देखा तो एक साथ 3 लोग नीच पड़े हुए थे। उनके आस-पास खून ही खून फैला हुआ था।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस मामले की जाँच शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जाँच के अनुसार इस घटना के पीछे घऱेलू कलह और आर्थिक तंगी की आशंका जताई जा रही है।
पुलिस ने कहा बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद वे मौके पर पहुँचे थे। जब फ्लैट खोलकर देखा गया तो अंदर 2 बच्चों के शव पड़े थे। इनमें से एक लड़का है जिसकी उम्र करीब 12 साल है जबकि दूसरा शव लड़की की है जिसकी उम्र लगभग 11 साल है। घर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। जिससे ये पता चल रहा है कि आर्थिंक तंगी की वजह से यह कदम उठाया गया है। बताया जा रहा है ये परिवार एक महीने पहले ही यहाँ रहने आया था। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।