ये है टॉप 4 क्रिकेटर्स है महेंद्र सिंह धोनी के सबसे सच्चे दोस्त
दुनिया में महेंद्र सिंह धोनी का लोहा पूरी दुनिया मानती है, जैसे वो क्रिकेट में मैदान में दिल से खेलते हैं ठीक उसी तरह वह दोस्ती भी दिल से निभाते हैं। भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की गिनती भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में की जाती है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को कई बड़ी उपलब्धियां दिलाई है। इसके अलावा उन्होंने कई भारतीय खिलाड़ियों का कैरियर भी संवारा है। महेंद्र सिंह धोनी की कई क्रिकेट खिलाड़ियों से अच्छी दोस्ती भी रही है। आज हम ऐसे ही 4 क्रिकेट खिलाड़ियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो धोनी के सबसे अच्छे दोस्त रहे हैं।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
1000 से भी ज्यादा रेलवे की सभी नौकरियों की सही जानकारी पाने के लिए यहाँ क्लिक करें
1. रविचंद्रन अश्विन
भारत के बॉलिंग ऑल राउंडर रविचंद्रन अश्विन और महेंद्र सिंह धोनी काफी अच्छे दोस्त रहे हैं। अश्विन भी धोनी के भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक थे। रविचंद्रन अश्विन ने भी धोनी के भरोसे पर खरा उतरते हुए कई बार भारत को मैच जिताया था। रविचंद्रन अश्विन भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खेलते थे। लेकिन धोनी के सन्यास लेते ही अश्विन केवल टेस्ट क्रिकेट के खिलाड़ी बन कर रह गए।
2. रविन्द्र जडेजा
रविंद्र जडेजा की धोनी के अच्छे दोस्तों में से एक हैं। जडेजा की बॉलिंग पर धोनी को पूरा भरोसा रहता था। इसके अलावा इन दोनों में काफी जमती भी थी। अक्सर मैदान पर इनको मस्ती करते हुए भी देखा जाता था। धोनी की कप्तानी में जडेजा का प्रदर्शन शानदार रहता था।
3. शोएब मलिक
पाकिस्तानी खिलाड़ी शोएब मलिक से भी धोनी की दोस्ती रही है। शोएब मलिक धोनी के फैन हैं। शोएब मलिक को जब भी मौका मिलता है वह धोनी से जरूर मिलते हैं। शोएब मलिक महेंद्र सिंह की धोनी की कप्तानी और उनकी बल्लेबाजी के फैन हैं।
4. सुरेश रैना
मध्यक्रम के शानदार बल्लेबाज सुरेश रैना धोनी के सबसे अच्छे दोस्त रहे है। सुरेश रैना ने अपनी शानदार बल्लेबाजी तथा फील्डिंग के दम पर भारतीय टीम को कई मुकाबले जिताए हैं। सुरेश रैना धोनी के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी रहे हैं। धोनी ने अपनी कप्तानी में सुरेश रैना को कभी टीम से बाहर नहीं किया।