जानकारी का असली खजाना

ये है भारतीय रेल के 5 सबसे डरवाने स्टेशन, जहां लोग रात में जाने से कतराते

0 32

भूतों की कहानियां तो आपने बहुत सुनीं होंगी। अकसर बचपन में आपको आपकी दादी, नानी, मासी, मां, बुआ ने कोई न कोई भूत की कहानी ज़रुर सुनाई होगी। आज हम भारत के पांच भूतिया स्टेशनो के बारे में बता रहे है जहा बार डरावनी घटनाएं घटी है।

भारतीय रेल

1- नैनी रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक नैनी सेंट्रल जेल के पास यह स्टेशन बना हुआ है। इलाहाबाद जंक्शन से मात्र 5 किमी की दूरी पर स्थित है। नैनी जेल में आजादी के पहले कैदियों को यातनाएं दी जाती थी ऐसा कहा जाता है कि उनकी आत्मायें अब भी स्टेशन के पास भटक रही हैं। छिनैती, जहरखुरानी, लूटपाट, हत्या इस स्टेशन के आसपास अधिकतर होती रहती है। इसलिए जब भी जाइए सावधान रहिये।

2-रविन्द्र सरोवर मेट्रो स्टेशन ये स्टेशन कोलकाता मेट्रो में स्थित है। कहा जाता है कि यहाँ एक औरत की आत्मा भटक रही है।रात 10.30 बजे के बाद यहाँ कोई नहीं रुकता। ऐसा लगता है सिर्फ भूतों की बारात निकल रही है।

3- एमजी रोड मेट्रो स्‍टेशन, दिल्‍ली गुरुग्राम के इस मेट्रो स्टेशन पर लोग भूतिया गतिविधियों को महसूस करते हैं। कहते हैं यहाँ एक औरत का बच्चा खो गया था उस औरत ने अपने बच्चे को बहुत खोजा लेकिन वह नहीं मिला फिर उसने आत्महत्या कर लिया आज भी वह भटक रही है और अपने बच्चे को तलाश रही है।

4–बेगुनकोडोर स्टेशन, पश्चिम बंगाल यह स्टेशन भी प्रेतवाधित होने की वजह से 42 साल तक बंद रहा था। जब ममता बनर्जी रेल मंत्री बनीं तब इसे खोला गया। कहते हैं यहाँ कोई चुड़ैल रात में घूमती है।

5– सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन, दिल्ली यह स्टेशन एक महिला प्रेतात्मा से बाधित है जोकि ट्रेन के साथ दौड़ लगाती है। यहाँ भी लोग रात में जाना अवाइड करते हैं।

उपरोक्त बातें सुनी सुनाई बातों पर आधारित है, ऐसे स्टेशन पर जब भी जायें सतर्क रहें क्योंकि अवांछित और अपराधी लोग यहाँ काफी सक्रिय रहते हैं।

👉 Important Link 👈
👉 Join Our Telegram Channel 👈
👉 Sarkari Yojana 👈

Leave a Reply