महेंद्र सिंह धोनी के बारे में इन बातों को नहीं जानते होंगे आप , आखिर है क्यों है लोगो के पसंदीदा खिलाडी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने प्रदर्शन से अरबों दिलों को जीता है। धोनी को उनके लंबे छक्कों, फिनिशरों की भूमिका, बेजोड़ कप्तानी, शांत दिमाग के साथ-साथ उनकी सादगी के लिए जाना जाता है। आइए बात करते हैं ऐसी ही 8 बातों के बारे में जो धोनी को अलग और खास बनाती हैं।
सरकारी नौकरियां यहाँ देख सकते हैं :-
सरकारी नौकरी करने के लिए बंपर मौका 8वीं 10वीं 12वीं पास कर सकते हैं आवेदन
- धोनी क्रिकेट की दुनिया में एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने ICC वर्ल्ड-टी 20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और ICC चैंपियंस ट्रॉफी (2013), ICC द्वारा आयोजित तीन सबसे बड़ी ट्रॉफी अपने नाम की है।
- हालांकि धोनी क्रिकेट की दुनिया में बहुत मशहूर हैं, लेकिन उनका पहला प्यार फुटबॉल है। वह स्कूल के दिनों में स्कूल की फुटबॉल टीम में गोलकीपर हुआ करते थे।
-
कैप्टन कूल मोटर रेसिंग से भी जुड़े है। वह मोटरिंग में माही रेसिंग टीम के मालिक भी हैं।
-
जब धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा था, तब उनके बाल बहुत लंबे हुआ करते थे। धोनी को फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम के बालों का दीवाना बताया जाता है।
-
धोनी ने कई बार इंटरव्यू में अपनी हार्दिक इच्छा व्यक्त करते हुए कहा है कि वह बचपन में भारतीय सेना में शामिल होने का सपना देखा करते थे। बता दें कि साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल बनाया गया था।
- साल 2015 में धोनी ने दुनिया को हवा में उड़ते हुए देखा। जब धोनी ने उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित भारतीय सेना पैरा रेजिमेंट से पैरा जंप किया। खास बात यह है कि वह उस समय यह कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने। पैरा ट्रॉपर ट्रेनिंग स्कूल से बेहतर प्रशिक्षण के बाद, ‘माही’ ने 15000 फीट की ऊंचाई से 5 छलांग लगाकर इतिहास रच दिया।
-
कैप्टन माही महंगी बाइक और कार के शौकीन हैं। उनके पास दो दर्जन से अधिक आधुनिक बाइक हैं, जबकि उनके पास हमर जैसी कई महंगी कारें भी हैं।
– धोनी ने विज्ञापन के रूप में जबरदस्त पैसा कमाया है। उनकी गिनती विश्व क्रिकेट के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है।